कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस ने महिंद्रा फाइनेंस से मिलाया हाथ, ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करने का है प्लान

बयान में आगे कहा गया है कि ये ऑफर महिंद्रा फाइनेंस (Mahindra Finance) द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 1400 से अधिक ब्रांच के अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से एक तय समय में प्रदान की जाएंगी। कंपनी ने आज 13 जून को एक बयान में यह जानकारी दी

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 6:56 PM
कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी की है।

कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने आज 13 जून को एक बयान में यह जानकारी दी। M&M फाइनेंशियल सर्विसेज ने बयान में कहा, "इस पार्टनरशिप से महिंद्रा फाइनेंस के 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को लाभ होगा। इसमें कोटक लाइफ द्वारा प्रोवाइड किए जाने वाले लाइफ इंश्योरेंस सॉल्यूशन की एक विस्तृत रेंज की पेशकश की जाएगी।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑफर किए जाएंगे लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स 

बयान में आगे कहा गया है कि ये ऑफर महिंद्रा फाइनेंस द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 1400 से अधिक ब्रांच के अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से एक तय समय में प्रदान की जाएंगी। इस समझौते पर कोटक महिन्द्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश बालासुब्रमण्यम और महिन्द्रा फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO राउल रेबेलो ने हस्ताक्षर किए हैं।


Kotak Mahindra Life Insurance और Mahindra Finance का बयान

बालासुब्रमण्यन ने कहा, "महिंद्रा फाइनेंस के साथ हमारे सहयोग के माध्यम से हमारा उद्देश्य आबादी के उन वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाना है जो इससे अछूती है।" महिंद्रा फाइनेंस के रेबेलो ने कहा कि कंपनी का मकसद उभरते भारत के लिए एक जिम्मेदार फाइनेंशियल सॉल्यूशन पार्टनर बनने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए सस्टेनेबल ग्रोथ को सुविधाजनक बनाने में मदद करना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।