Layoff News: Intel से हजारों एंप्लॉयीज की होगी छुट्टी! इस स्ट्रैटेजी पर बढ़ रही इंटेल

Intel Layoff News: पिछले साल इंटेल से 5 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी हुई थी। अब इस साल भी इसकी तलवार चलने वाली है। जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते हजारों एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान हो सकता है। इस छंटनी की आंच भारत में भी आ सकती है। जानिए कंपनी यह छंटनी क्यों कर रही है और कंपनी की योजना क्या है?

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 2:17 PM
इंटेल के सीईओ पैट गेलसिंगर (Pat Gelsinger) का लक्ष्य आरएंडडी पर भारी खर्च करने की है ताकि इसकी तकनीक सुधारी जा सके और कंपनी सिरमौर बन सके।

Intel Layoff News: इंटेल से हजारों एंप्लॉयीज की छुट्टी होने वाली है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि मार्केट में गिरते दबदबे को हासिल करने और इस रिकवरी की फाइनेंसिंग के लिए ही यह छंटनी करेगी। इस खुलासे के बाद इंटेल के शेयर करीब 1 फीसदी उछल गए। इस साल इंटेल के शेयर करीब 40 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि छंटनी के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते इसका ऐलान हो सकता है। इंटेल में करीब 1.10 लाख एंप्लॉयीज हैं। इसमें वह आंकड़ा नहीं शामिल है जो उन यूनिट्स से है जो अभी बनी नहीं हैं। इस छंटनी की आंच भारत में भी आ सकती है। अमेरिका के बाहर भारत इंटेल का सबसे बड़ा डिजाइन और इंजीनियरिंग सेंटर है। यह बंगलुरु और हैदराबाद में इसके ऑफिस हैं और यहां 13 हजार एंप्लॉयीज काम करते हैं।

पिछले साल भी Intel में हुई थी छंटनी

इंटेल में हजारों की एंप्लॉयीज छंटनी होने वाली है। इससे पहले पिछले साल वर्ष 2023 में भी कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। इंटेल ने वर्ष 2023 में 5 फीसदी एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाया था। कंपनी ने कहा था कि लागत में कटौती से वर्ष 2025 तक इसकी 1 हजार करोड़ डॉलर की बचत होगी।


क्या है इंटेल की योजना

इंटेल के सीईओ पैट गेलसिंगर (Pat Gelsinger) का लक्ष्य आरएंडडी पर भारी खर्च करने की है ताकि इसकी तकनीक सुधारी जा सके और कंपनी सिरमौर बन सके। इंटेल का पहले चिप मार्केट में काफी दबदबा था लेकिन अब एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज और एनवीडिया ने इसके दबदबे को काफी नुकसान पहुंचाया है। कंपनी के सीईओ की योजना बाकी चिप कंपनियों के लिए सेमीकंडक्टर्स बनाने के लिए कारखाना बनाने की भी है।

एग्रीटेक स्टार्टअप WayCool Foods ने निकाले 200 कर्मचारी, एक साल के अंदर तीसरी बार छंटनी

Layoff News: UKG में 2200 एंप्लॉयीज की छंटनी, पिछले साल भी दिया था तगड़ा झटका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।