बिक्री के बाद भी IDBI Bank में जरूर रहेगी LIC की कुछ हिस्सेदारी, चेयरमैन ने किया खुलासा

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC की हिस्सेदारी आईडीबाई बैंक (IDBI Bank) में कुछ हिस्सेदारी बनी रहेगी। एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए जैसे कि प्राइवेट बीमा कंपनियों के मुकाबले एलआईसी कहां खड़ी है, अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों से घाटा हुआ या मुनाफा और इंश्योरेंस इंडस्ट्री का क्या भविष्य है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
LIC के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने प्राइवेट जीवन बीमा कंपनियों से टक्कर को लेकर कहा कि एलआईसी ने अपना दबदबा कायम रखा है।

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC की हिस्सेदारी आईडीबाई बैंक (IDBI Bank) में कुछ हिस्सेदारी बनी रहेगी। एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि आईडीबीआई एलआईसी की सबसे बड़ी बैंक पार्टनर है, तो यह बैंक के साथ पार्टनरशिप और इसमें अपनी कुछ हिस्सेदारी बनाए रखेगी। इस समय सरकार और एलआईसी की मिलाकर इस बैंक में 94.71 फीसदी हिस्सेदारी है जिसमें से एलआईसी की हिस्सेदारी 49.24 फीसदी हिस्सेदारी है। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले एलआईसी की तारीफ की थी जिसे लेकर सिद्धार्थ मोहंती का कहना है कि इससे एलआईसी को बड़ा सपोर्ट मिला है। उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए जैसे कि प्राइवेट बीमा कंपनियों के मुकाबले एलआईसी कहां खड़ी है, अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों से घाटा हुआ या मुनाफा और इंश्योरेंस इंडस्ट्री का क्या भविष्य है।

प्राइवेट बीमा कंपनियों से कितनी मिल रही टक्कर?

एलआईसी के चेयरमैन ने प्राइवेट जीवन बीमा कंपनियों से टक्कर को लेकर कहा कि एलआईसी ने अपना दबदबा कायम रखा है। उन्होंने कहा कि जब निजी जीवन बीमा कंपनियों के लिए मार्केट खुला तो एलआईसी इस मार्केट में 23 साल पहले भी काम कर चुकी थी। अब पिछले 23 साल से कॉम्पटीशन हो रही है लेकिन इसने अपनी बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखी है। एलआईसी का कब्जा हमेशा 60 फीसदी से अधिक मार्केट पर रहा है। एक समय पर, यह 60 फीसदी से नीचे आ गया था, लेकिन एलआईसी ने फिर वापसी की। एलआईसी के चेयरमैन का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य अपनी बाजार हिस्सेदारी बरकरार रखने के साथ-साथ अपनी प्रॉफिटेबिलिटी पर भी फोकस करना है।


Rakesh Jhunjhunwala : ट्रेडिंग और निवेश में इन बातों का रखें ध्यान, राकेश झुनझुनवाला से जानिए सही तरीका

Adani Stocks में निवेश से LIC को नहीं हुआ घाटा

एलआईसी के चेयरमैन से जब अदाणी ग्रुप के शेयरों में निवेश को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कंपनी किसी खास शेयर को लेकर बातचीत नहीं करती है लेकिन जब इसे लेकर चर्चा हो रही है तो यह स्पष्ट कर देना सही है कि एलआईसी को कोई घाटा नहीं हुआ है। उनका कहना है कि बुक वैल्यू की तुलना में अदाणी ग्रुप के शेयरों से घाटे की बजाय एलआईसी को अच्छा मुनाफा हासिल हुआ है। चेयरमैन ने कहा कि ऐसे में एलआईसी के निवेश से जुड़ी कोई चिंता नहीं करनी चाहिए, यह सुरक्षित हाथों में है और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत रेगुलेट होती है।

Adani Ports ने डेलॉइट के इस्तीफे की वजह को गैरवाजिब बताया, MSKA & Associates को बनाया नया ऑडिटर

Insurance Industry का क्या है भविष्य

सिद्धार्थ मोहंती के मुताबिक देश में इंश्योरेंस इंडस्ट्री बढ़ने वाली है और हर किसी को इस इंडस्ट्री पर पूरा भरोसा होना चाहिए। हर किसी को बीमा लेना चाहिए। एलआईसी में आगे बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस साल डिजिटल बदलाव दिखेगा और ग्राहक आसानी से ऑनलाइन ही पॉलिसी खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को एलआईसी पर पूरा भरोसा होना चाहिए और सभी को अधिक से अधिक पॉलिसियां ​​लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।