LIC Q3 Results : दिसंबर तिमाही में 49% बढ़ा मुनाफा, 9441 करोड़ रुपये पर पहुंचा

LIC Q3 Results : अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़कर 9,441 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,334 करोड़ रुपये था। बीमा कंपनी ने प्रति शेयर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 7:20 PM
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    LIC Q3 Results : देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़कर 9,441 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,334 करोड़ रुपये था। बीमा कंपनी ने प्रति शेयर 4 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर BSE पर 5.86 फीसदी की बढ़त के साथ 1,106.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए हैं।

    LIC की नेट प्रीमियम इनकम 4.67% बढ़ी

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि दिसंबर तिमाही में नेट प्रीमियम इनकम 4.67 फीसदी बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 1.11 लाख करोड़ रुपये थी। एलआईसी की ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) पिछले वर्ष के 5.02 फईसदी के मुकाबले 2.15 फीसदी रही। बीमा कंपनी का सॉल्वेंसी रेश्यो 1.93 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1.85 परसेंट था।


    LIC का AUM 11.98 फीसदी बढ़ा

    इसके अलावा, LIC का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) दिसंबर 2023 तक सालाना आधार पर 11.98 फीसदी बढ़कर 49.66 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि 31 दिसंबर 2022 को यह 44.34 लाख करोड़ रुपये थी। टोटल एनुअल प्रीमियम इक्विवलेंट (APE) पिछले साल के 12,370 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,163 करोड़ रुपये हो गया। APE नए बिजनेस की सेल्स ग्रोथ को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक मीट्रिक है। कंपनी के नए बिजनेस की वैल्यू 1801 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 2634 करोड़ रुपये हो गई।

    LIC के चेयरमैन ने रिजल्ट पर क्या कहा?

    बीमा कंपनियों की ग्रोथ पर एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है।नतीजों के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहंती ने कहा, "आने वाले दिनों में हमारे पास कई प्रोडक्ट हैं। कुछ क्षेत्रों में सुधार की काफी गुंजाइश है।"

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।