लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड: आकर्षक रिवार्ड पॉइंट के साथ-साथ कई फायदे

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड बिना एनुअल फीस के रिवार्ड पॉइंट, कैशबैक और आकर्षक ऑफर्स का फायदा देते हैं. सही इस्तेमाल और समय पर भुगतान करके आप अपने खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और साथ ही अच्छा क्रेडिट स्कोर भी बना सकते हैं.

अपडेटेड May 20, 2026 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement

क्या आप भी क्रेडिट कार्ड के लिए हर साल 'एनुअल फीस' चुकाते हैं? ऐसे कई क्रेडिट कार्ड हैं, जो आपको बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के भी मिलते हैं. लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड भी इसी कैटेगरी में आते हैं. इनमें आपको जॉइनिंग और रिन्यूअल चार्ज नहीं देना पड़ता, जिससे ये खर्च के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट चॉइस बन जाते हैं.

इससे भी बढ़कर, इन कार्ड में आपको आकर्षक रिवार्ड पॉइंट, कैशबैक ऑफर और कई ऐसे फीचर मिलते हैं जो आपकी खर्च करने की आदतों को स्मार्ट बनाते हैं.

अगर आप भी ऐसा फ्री क्रेडिट कार्ड ढूंढ रहे हैं, जो सेविंग्स के स्मार्ट ऑप्शन ही नहीं बल्कि रिवार्ड पॉइंट के जरिए वैल्यू भी देता हो, तो यहां हम पूरी जानकारी दे रहे हैं.

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड क्या है?


लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड वो होता है, जिसमें कोई जॉइनिंग या एनुअल फीस नहीं लगती. जहां एक आम क्रेडिट कार्ड में हर साल मेंटेनेंस चार्ज देना पड़ता है, वहीं ये कार्ड आपको बिना एक्स्ट्रा कॉस्ट के फाइनेंशियल सुविधा देते हैं.

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड में आपको प्रिंटेड स्टेटमेंट या कार्ड रिप्लेसमेंट जैसी कुछ सर्विस पर चार्ज देना पड़ सकता है, लेकिन कार्ड को सिर्फ होल्ड करने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती.

ये कार्ड स्टूडेंट, पहली बार क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों या उन लोगों के लिए बेस्ट हैं, जो बिना एनुअल फीस के कार्ड के फायदे लेना चाहते हैं.

आप मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ऐप और वेबसाइट पर कई बैंकों के लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. मनीकंट्रोल की HDFC Bank, HSBC Bank, Axis Bank और IDFC Bank जैसे बड़े बैंकों के साथ पार्टनरशिप है. बस ऐप खोलें और अपनी जरूरत (जैसे ट्रैवल, शॉपिंग, रिवार्ड पॉइंट या डिस्काउंट) के हिसाब से कार्ड चुनें.

रिवार्ड वाला फ्री क्रेडिट कार्ड क्यों लें?

फ्री क्रेडिट कार्ड का मतलब यह नहीं है कि इसमें बाकी फायदे कम मिलते हैं. असल में, नो-फीस कार्ड अक्सर दमदार रिवार्ड प्रोग्राम - जैसे ग्रॉसरी पर कैशबैक, ऑनलाइन शॉपिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट या फ्यूल और डाइनिंग पर डिस्काउंट - के साथ आते हैं.

इन कार्ड की खासियतें:

  • लो-मेंटेनेंस, हाई वैल्यू: एनुअल चार्ज की टेंशन के बिना कई फायदे मिलते हैं.
  • फ्लेक्सिबिलिटी: रिवार्ड पॉइंट को गिफ्ट वाउचर, मर्चेंडाइज, ट्रैवल बुकिंग या स्टेटमेंट क्रेडिट में बदल सकते हैं.
  • कस्टमाइज्ड ऑफर: बैंक आपके खर्च करने की आदत के हिसाब से रिवार्ड डिजाइन करते हैं.

नो-एनुअल फीस क्रेडिट कार्ड के फीचर

फ्री क्रेडिट कार्ड कई तरह के फीचर के साथ आते हैं, जो खर्च करने के अलग-अलग तरीकों के हिसाब से डिजाइन होते हैं.

  • जीरो एनुअल फीस: हर साल एनुअल फीस के बराबर पैसों की बचत होती है.

  • क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद: उन यूजर्स के लिए आदर्श जो अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाना चाहते हैं.

  • रिवार्ड प्रोग्राम: हर ट्रांजैक्शन पर रिवार्ड पॉइंट, कैशबैक या एयर माइल्स पाएं.

  • डिजिटल मैनेजमेंट टूल: ऐप और ईमेल अलर्ट के जरिए खर्च और रिपेमेंट की आसान मॉनिटरिंग करें. 

  • एक्स्ट्रा फायदे: यात्रियों के लिए, कई फ्री क्रेडिट कार्ड पर फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस नहीं लगती, जिससे ये इंटरनेशनल यूज के लिए एक किफायती विकल्प बन जाते हैं.

इन हिडेन चार्ज पर रखें नजर 

भले ही इन कार्ड को “फ्री” कहकर प्रमोट किया जाता हो, लेकिन इनके इस्तेमाल से जुडी संभावित कॉस्ट को समझना जरुरी है:

  • इंटरेस्ट चार्ज: अगर ड्यू डेट तक पूरा बकाया नहीं चुकाया जाता है, तो ब्याज लगता है.

  • लेट पेमेंट फीस: मिनिमम ड्यू नहीं चुकाने पर पेनेल्टी लग सकती है और आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है.

  • कैश विड्रॉल फीस: ATM से कैश निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अक्सर भारी फीस लगती है.

  • ओवरलिमिट फीस: क्रेडिट लिमिट से ज्यादा खर्च करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है.

  • फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस: कुछ कार्ड इस फीस को माफ कर देते हैं, लेकिन बाकी में इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर कुछ फीसदी लिया जा सकता है.

साइन अप करने से पहले शर्तें और नियम ध्यान से पढ़ें, ताकि बाद में किसी सरप्राइज का सामना न करना पड़े.

लाइफटाइम फ्री कार्ड्स पाएं

अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

 

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना बेहद आसान है. आमतौर पर आपको इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है:

सेल्फ-एम्प्लॉयड एप्लिकेंट को बिजनेस रजिस्ट्रेशन या GST फाइलिंग जैसे एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट भी देने पड़ सकते हैं. 

रिवार्ड वाले क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

आजकल क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गई है. स्टेप-बाय-स्टेप गाइड पढ़ें:

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन: क्या है बेहतर? 

क्रेडिट कार्ड अलग-अलग तरह की पेमेंट करने में बेहतरीन फ्लेक्सिबिलिटी और सुविधा देते हैं. आजकल ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड ऑप्शन चुन रहे हैं क्योंकि इनमें आकर्षक डील, डिस्काउंट और ऑफर मिलते हैं एवं साथ ही इनका इस्तेमाल भी आसान होता है. क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक और कंपनियां ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल फीचर (जैसे ट्रैवल, शॉपिंग और होटल बुकिंग) भी देती हैं. यही वजह है कि क्रेडिट कार्ड की फ्लेक्सिबिलिटी और सुविधा उन्हें पर्सनल लोन के मुकाबले ज्यादा पसंदीदा ऑप्शन बनाती है.

दूसरी ओर, पर्सनल लोन बड़े खर्चों के लिए कारगर हो सकता है, जैसे मेडिकल इमरजेंसी, शादी या घर का रेनोवेशन. ऐसे मामलों में पर्सनल लोन ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, क्रेडिट कार्ड की तुलना में इसमें अप्रूवल और फंड डिस्बर्सल का प्रोसेस लंबा होता है, जिससे आपको इमरजेंसी के समय असुविधा हो सकती है.

आप Moneycontrol के क्रेडिट कार्ड प्लेटफॉर्म के जरिए कई लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां आपको 100% पेपरलेस प्रोसेस के साथ-साथ फास्ट अप्रूवल मिलता है और आप अपनी जरूरत, इनकम और क्रेडिट वर्थिनेस के हिसाब से सही कार्ड चुन सकते हैं.

कुल मिलाकर, फ्री क्रेडिट कार्ड एक ऐसा फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है, जो सुविधा के साथ-साथ बचत का मौका भी देता है. चाहे आप स्टूडेंट हों, सैलरीड प्रोफेशनल हों या पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हों, नो-एनुअल फीस और रिवार्ड वाला कार्ड आपको कैशबैक, डिस्काउंट और आकर्षक रिवार्ड पॉइंट का फायदा देते हुए अपने खर्च को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने में मदद करता है.

हालांकि, इन कार्ड का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए समय पर बिल भरें, क्रेडिट लिमिट के अंदर ही खर्च करें और हिडेन चार्ज को लेकर सतर्क रहें. ऐसा करने से न सिर्फ आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहेगा, बल्कि आप अपने फ्री क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट का ज्यादा-से-ज्यादा फायदा भी उठा पाएंगे. 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।