Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav DECEMBER 22, 2022 / 3:38 PM IST

Closing Bell-सेंसेक्स 241 अंक टूटा, निफ्टी 18100 के नीचे हुआ बंद, लाल निशान में सभी सेक्टर

Closing Bell- कोरोना के नए वेरिएंट से बाजार में चिंता बनी हुई है। जिसके चलते उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आज गिरावट पर बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। रियल्टी, ऑटो, PSE, मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। एनर्जी, इंफ्रा, FMCG शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 241.02 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,826.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 85.25 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 18,113.85 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Today Live:

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी करीब 100 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी MARKETS में शानदार तेजी रही थी। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर बंद हुआ था ।

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
DECEMBER 22, 2022 / 3:34 PM IST
Closing Bell- कोरोना के नए वेरिएंट से बाजार में चिंता बनी हुई है। जिसके चलते उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आज गिरावट पर बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। रियल्टी, ऑटो, PSE, मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। एनर्जी, इंफ्रा, FMCG शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। IT शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 82.76 के स्तर पर बंद हुआ है।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 241.02 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,826.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 85.25 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 18,113.85 के स्तर पर बंद हुआ।आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में दबाव देखने को मिला जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
    DECEMBER 22, 2022 / 3:11 PM IST

    Jyothy Labs के शेयरों में आई तेजी

    Jyothy Labs के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच रहे। आज 22 दिसंबर को कारोबार के दौरान बीएसई पर इंट्रा-डे में इसके शेयर 218 रुपये के भाव पर पहुंच गए जो 4 साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इससे पहले ज्योति लैब्स के शेयर 29 जून 2018 को 249 की रिकॉर्ड हाई पर था। दूसरी तरफ इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) आधे फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 60,637.24 पर फिसल गया। ज्योति लैब्स के शेयर इस साल करीब 50 फीसदी मजबूत हो चुके हैं।

      DECEMBER 22, 2022 / 2:54 PM IST

      ACRO PAINTS में 60% हिस्सा खरीदेगी JK PAINTS

      जेके पेंट्स , ACRO PAINTS में 60% हिस्सा खरीदेगी। JK PAINTS 153 करोड़ रुपये में 60% हिस्सा खरीदेगी। पहले चरण में ACRO PAINTS में 60% हिस्सा खरीदेगी। अगले 12 महीनों में बचा हुआ 40% हिस्सा खरीदेगी।

        DECEMBER 22, 2022 / 2:31 PM IST

        Thyrocare Technologies के शेयर में 10 फीसदी की तेजी

        Thyrocare Technologies के शेयरों में आज 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसके शेयरों की कीमत आज BSE पर इंट्राडे में 769 रुपये के भाव पर पहुंच गए। दरअसल, देश में एक बार फिर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 (Omicron BF.7) सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। इसके चलते Thyrocare Tech के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

          DECEMBER 22, 2022 / 2:20 PM IST

          ALEMBIC PHARMA की नई दवा को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

          ALEMBIC PHARMA ने नई दवा को US FDA से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। PREGABALIN CAPSULES को US FDA से मंजूरी मिली है। ALEMBIC PHARMA का शेयर एनएसई पर 3.85 रुपये यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 595 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 848.55 रुपये है जबकि 52 वीक लो 540.00 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11,676 करोड़ रुपये है।

            DECEMBER 22, 2022 / 1:51 PM IST

            क्रिस वुड ने REC में किया निवेश

            Jefferies के क्रिस वुड ने India Long-only इक्विटी पोर्टफोलियो में चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। क्रिस वुड ने अपने इस पोर्टफोलियो में सरकारी कंपनी Rural Electrification Corporation (REC) में निवेश करने का फैसला लिया है। क्रिस वुड अपने पोर्टफोलियो में REC को 4% का वेटेज देंगे। REC में निवेश के लिए क्रिस वुड ने पोर्टफोलियो में शामिल दूसरे शेयरों में कुछ हिस्सा कम करने का फैसला किया है।

              DECEMBER 22, 2022 / 1:42 PM IST
              सरकार ने गैस प्रोक्योरमेंट नीति को बदला
              रॉयटर्स के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सरकार ने गैस प्रोक्योरमेंट नीति को बदला है। फर्टिलाइजर कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव संभव है। कंपनियां स्पॉट मार्केट से गैस खरीद सकेंगी। जरुरत का 20% प्रति महीना गैस के लिए टेंडर संभव है। अब 3 महीने की जगह हर महीने 20% टेंडर संभव है।
                DECEMBER 22, 2022 / 1:23 PM IST

                बीएसएनल को मिलेगी रिवाइवल पैकेज की दूसरी किस्त

                सरकार BSNL को रिवाइवल पैकेज की दूसरी किस्त जारी करने जा रही है । सूत्रों के मुताबिक कंपनी को अगले 1 से 2 दिन के अंदर 12,000 करोड पर दिए जा सकते हैं। कंपनी इसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने और अपने वेंडर्स को पेमेंट करने के लिए करेगी।

                  DECEMBER 22, 2022 / 1:01 PM IST

                  बजाज फाइनेंस ने जमा दरों में 0.25% बढ़ोतरी की

                  BAJAJ FIN। बजाज फाइनेंस ने जमा दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई नई दरें आज से लागू होगी। BAJAJ FIN का शेयर एनएसई पर 108.70 रुपये यानी 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 6418.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 8,045.00 रुपये है जबकि 52 वीक लो 5,220.00 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 389,063 करोड़ रुपये है। 1 महीने में यह स्टॉक 3.83 फीसदी टूटा है जबकि 1 साल में इसमें 5.08 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि 1 हफ्ते में यह स्टॉक 2.89 फीसदी गिरा है।

                    DECEMBER 22, 2022 / 12:44 PM IST

                    Bandhan Bank पर Jefferies की राय

                    जेफरीज ने बंधन बैंक पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बंधन बैंक के ARC को 8,900 करोड़ रुपये का राइट-ऑफ किया लोन बेचेगा। अगर इस रकम का 15-55% वैल्यू मिलता है तो FY23 में PBT का 4-15% हिस्सा होगा। एसेट क्वॉलिटी के आउटलुक में सुधार हुआ है। मौजूदा स्तर से बैंक के वैल्युएशन आकर्षक लग रहे हैं ।

                      DECEMBER 22, 2022 / 12:25 PM IST

                      ग्लोबल मार्केट में पैसेंजर वाहनों के एक्सपोर्ट के लिए- MARUTI SUZUKI ने किया करार

                      MARUTI SUZUKI ने ग्लोबल मार्केट में पैसेंजर वाहनों के एक्सपोर्ट के लिए करार किया है। कंपनी एक्सपोर्ट के लिए KAMARAJAR पोर्ट का इस्तेमाल करेगी। दिसंबर 2022 से 5 साल तक के लिए एग्रीमेंट किया है। MARUTI SUZUKI का शेयर एनएसई पर 8.00 रुपये यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 8337.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 9,769.00 रुपये है जबकि 52 वीक लो 6,536.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 251,783 करोड़ रुपये है। 1 महीने में यह स्टॉक 6.05 फीसदी टूटा है जबकि 1 साल में इसमें 12.28 फीसदी की बढ़त आई है। हालांकि 1 हफ्ते में यह स्टॉक 2.91 फीसदी गिरा है।

                        DECEMBER 22, 2022 / 12:11 PM IST
                        दिन के निचले स्तर पर बाजार
                        बाजार में गिरावट बढ़ी है। दिन के निचले स्तर पर बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट हावी है। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 364.29 अंक टूटकर 60,702.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है । जबकि निफ्टी 113.40 अंक गिरकर 18,085.70 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी के टॉप लूजर की बात करें तो UPL में 1.89 फीसदी, AXIS BANK में 1.56 फीसदी, TATA MOTORS में 1.47 फीसदी, EICHER MOT और BPCL में 1.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही हैं।
                          DECEMBER 22, 2022 / 11:42 AM IST

                          KPIT Tech पर Goldman Sachs क्यों दे रहा खरीद की सलाह

                          Goldman Sachs ने KPIT Tech पर खरीदारी की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 930 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि हाल में कंपनी ने Renault SDV के 100 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट प्रीमियम प्राइसिंग पर जीता है। कंपनी लेटरल हायरिंग के जरिए सीनियर स्तर पर फोकस कर रही है। कंपनी में व्हीकल प्लैटफॉर्म प्रोजेक्ट्स हासिल करने की क्षमता है। वहीं कंपनी के क्लाइंट्स रिलेशनशिप को भी इससे सपोर्ट मिलेगा। लंबी अवधि में डिमांड नजर आ रहा है और आगे ग्रोथ के मौके मिलेंगे।

                            DECEMBER 22, 2022 / 11:23 AM IST
                            STRIDES PHARMA ने जुटाए 525 करोड़ रुपए
                            STRIDES PHARMA ने सिंगापुर की सब्सिडियरी ने आस्ट्रेलियाई कारोबार बिक्री से 525 करोड़ रुपये जुटाए है। एनएसई पर यह शेयर 15.45 रुपये यानी 4.27 फीसदी की बढ़त के साथ 381.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 466.90 रुपये है जबकि 52 वीक लो 263.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3,441 करोड़ रुपये है। 1 महीने में यह स्टॉक 16.82 फीसदी बढ़ा है जबकि 1 साल में इसमें 11.87 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि 1 हफ्ते में यह स्टॉक 4.31 फीसदी भागा है।
                              DECEMBER 22, 2022 / 11:11 AM IST

                              फार्मा शेयरों पर क्या है नोमुरा की राय

                              दूसरे दिन भी फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में रौनक है। सन फार्मा सबसे ज्यादा 2% चढ़ा है। वहीं सरकारी बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। इस बीच फार्मा शेयरों पर नोमुरा का कहना है कि आंकड़ों से Tamiflu की मजबूत डिमांड के संकेत मिल रहे। Tamiflu सांस और एंटी-बैक्टिरीयल दवा है। अमेरिकी एंटी-वायरल बाजार बढ़कर 200-250 मिलियन डॉलर तक जा सकता है। नोमुरा का कहना है कि तीसरी तिमाही में अमेरिकी एंटी-वायरल बाजार में बड़े ग्रोथ की उम्मीद है।
                              Tamiflu, Albuterol, Azithromycin & Amoxicillin की वैल्यू ज्यादा है। डिमांड बढ़ने से Lupin को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है।

                                DECEMBER 22, 2022 / 10:50 AM IST

                                LTI MINDTREE ने YORKSHIRE WATER SELECTS के साथ किया करार

                                LTI MINDTREE ने YORKSHIRE WATER SELECTS के साथ करार किया है। कंपनी ने स्ट्रेटेजिक ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया है। बता दें कि YORKSHIRE WATER SELECTS, UK की कंपनी है। एनएसई पर यह शेयर 24.95 रुपये यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 4407 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 7,588.80 रुपये है जबकि 52 वीक लो 3,733.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 130,262 करोड़ रुपये है। 1 महीने में यह स्टॉक 7.34 फीसदी टूटा है जबकि 1 साल में इसमें 38.24 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि 1 हफ्ते में यह स्टॉक 1.38 फीसदी भागा है।

                                  DECEMBER 22, 2022 / 10:26 AM IST

                                  Sula Vineyards की फ्लैट हुई लिस्टिंग

                                  Sula Vineyards IPO listing today: WINE बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Sula Vineyards की फ्लैट लिस्टिंग हुई । 357 इश्यू प्राइस के मुकाबले 361 रुपए प्रति शेयर के भाव पर शेयर लिस्ट हुआ। बता दें कि Sula Vinayarda का इश्यू 12 दिसंबर को खुला और 14 दिसंबर को बंद हुआ था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था। और शायद यही वजह रही है कि कंपनी के इश्यू को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

                                    DECEMBER 22, 2022 / 9:56 AM IST

                                    भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर BigBasket ला रहा है IPO

                                    सीएनबीसी टीवी 18 की खबर के मुताबिक टाटा ग्रुप की ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी 'बिगबास्केट' भी 2025 तक अपने आईपीओ की पेशकश कर सकती है। 200 मिलियन डॉलर की फंडरेजिंग के बाद कंपनी की फिलहाल कुल वैल्यू 3.2 बिलियन डॉलर है। विपुल पारेख ने कहा कि बेंगलुरु स्थित ई-कॉमर्स फर्म पूरे भारत में अपनी पहुंच प्राप्त करने की कोशिशों में जुटी हुई है और अगले 24 से 36 महीनों में एक आईपीओ पेश करने का चुन सकती है, लेकिन इससे पहले कंपनी का लक्ष्य और अधिक निजी पूंजी जुटाने की है।

                                      DECEMBER 22, 2022 / 9:43 AM IST

                                      Stock Market Live Today- बढ़त के साथ खुलने के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला है और पूरी बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे है। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 120 प्वाइंट फिसला है । सेंसेक्स 49.59 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 61,017.65 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 11.85 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 18200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                        DECEMBER 22, 2022 / 9:20 AM IST

                                        बढ़त के साथ खुला बाजार

                                        बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 293.86 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 61,361.10 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 89.70 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 18288.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे है। आईटी और रियल्टी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त दिखा रहा हैं।

                                          DECEMBER 22, 2022 / 9:09 AM IST

                                          Kwality Pharmaceuticals पर फोकस

                                          कंपनी को अमृतसर में तैयार होने वाले इंजेक्टिबल फॉर्मुलेशन और हिमाचल में तैयार होने वाले ऑन्कोलॉजी इंजेक्टिबल के लिए ब्राजील की नेशनल हेल्थ सर्विलांस एजेंसी ANVISA से मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद कंपनी अपने प्रोडक्ट को ब्राजील के फार्मा बाजार में उतार सकती है।

                                            DECEMBER 22, 2022 / 9:07 AM IST

                                            Market at Pre-Open- प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 18.95 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 61,048.29 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 92.25 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 18291.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

                                              DECEMBER 22, 2022 / 8:52 AM IST

                                              NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                              22 दिसंबर को NSE पर 3 स्टॉक GNFC, Indiabulls Housing Finance और IRCTC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                DECEMBER 22, 2022 / 8:47 AM IST

                                                Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18160 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18086 और 17968 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18397 फिर 18470 और 18589 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                Nifty Bank

                                                निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42388 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42092 और 41615 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43343 फिर 43638 और 44116 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                  DECEMBER 22, 2022 / 8:43 AM IST

                                                  अजंता फार्मा में आज होगी बड़ी ब्लॉक डील

                                                  सीएनबीसी आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही फार्मास्युटिकल की बड़ी कंपनी अजंता फार्मा के शेयर पर बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि प्रोमोटर डील के जरिए अपना हिस्सा बेच सकते है। मार्केट प्राइस से 5 फीसदी डिस्काउंट पर होने की संभावना है। बुधवार को शेयर 7.10 फीसदी बढ़कर 1,172 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। बता दें कि ब्लॉक डील के जरिए 650 करोड़ रुपये के शेयर बेचे सकते हैं। इस डील के जरिए प्रमोटर्स आयुष अग्रवाल ट्रस्ट और रवि अग्रवाल अपनी हिस्सेदारी को बेच रहे हैं।

                                                    DECEMBER 22, 2022 / 8:34 AM IST

                                                    कच्चे तेल में तेजी जारी

                                                    कच्चे तेल में दो दिनों से लगातार तेजी का दौर जारी है। WTI फ्यूचर्स 0.41% की बढ़त के साथ 78.62 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.36% की बढ़त के साथ 82.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। सोने और चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोना 1,820 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.55 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है।

                                                      DECEMBER 22, 2022 / 8:28 AM IST

                                                      FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                      बुधवार के दिन कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने ने 1,119 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने 1,757 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दिसंबर महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 8,691 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। जबकि घरेलू निवेशकों ने कैश मार्केट में इस महीने कुल 13,491 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

                                                        DECEMBER 22, 2022 / 8:25 AM IST

                                                        21 दिसंबर को कैसी थी बाजार की चाल

                                                        बुधवार को कोरोना की आहट से भारतीय बाजारों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 635 अंक टूटकर 61,067 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 186 अंकों की तेज गिरावट रही, जिसके बाद ये 18,199 के नीचे बंद हुआ। कल भारतीय बाजार बीते एक महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ।

                                                          DECEMBER 22, 2022 / 8:19 AM IST

                                                          Sula Vineyards की आज लिस्टिंग

                                                          WINE बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Sula Vineyards की आज लिस्टिंग होगी । इश्यू प्राइस 357 रुपए हैं। IPO करीब सवा 2 गुना भरा था।

                                                            DECEMBER 22, 2022 / 8:13 AM IST

                                                            ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

                                                            ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी करीब 100 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी MARKETS में शानदार तेजी रही थी। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर बंद हुआ था ।

                                                              DECEMBER 22, 2022 / 8:13 AM IST

                                                              Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।