Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JANUARY 30, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 169 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के आसपास हुआ बंद, पावर, ऑयल एंड गैस स्टॉक फिसले

Closing Bell: बजट हफ्ते के पहले सत्र में बाजार मे उतार-चढ़ाव देखने को मिला और उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, PSE, FMCG शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा

Closing Bell: बजट हफ्ते के पहले सत्र में बाजार मे उतार-चढ़ाव देखने को मिला और उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, PSE, FMCG शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 169.51  अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 59,500.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 44.60  अंक या

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
JANUARY 30, 2023 / 3:36 PM IST
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ बाजार
बजट हफ्ते के पहले सत्र में बाजार मे उतार-चढ़ाव देखने को मिला और उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, PSE, FMCG शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 169.51 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 59,500.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 44.60 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17,648.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Adani Enterprises, Bajaj Finance, UltraTech Cement, Bajaj Finserv और HCL Technologies निफ्टी के टॉप गेनर है। वहीं Power Grid Corporation, JSW Steel, Bajaj Auto, Larsen और Toubro and IndusInd Bank निफ्टी के टॉप लूजर है।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर और ऑयल एंड गैस स्टॉक में 1-5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

    JANUARY 30, 2023 / 3:12 PM IST

    Q3 में CL Educate का मुनाफा 14.3 फीसदी बढ़ा

    तीसरी तिमाही में CL Educate का मुनाफा 14.3 फीसदी बढ़कर 4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 27 फीसदी बढ़ी है और यह 63.1रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 1.4 करोड़ रुपये से घटकर 5.8 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि एबिटडा मार्जिन 2.8 फीसदी से घटकर 9.2 फीसदी पर रही है।

      JANUARY 30, 2023 / 2:59 PM IST
      Q3 में VRL Logistics का मुनाफा 18.7 फीसदी घटा, 8.75 लाख शेयरों का बायबैक करेगी कंपनी
      तीसरी तिमाही में VRL Logistics का मुनाफा 18.7 फीसदी घटकर 49.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 60.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 13.3 फीसदी बढ़ी है और यह 681.5 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 117.5 करोड़ रुपये से घटकर 103.1 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि एबिटडा मार्जिन 19.5 फीसदी से घटकर 15.1 फीसदी पर रही है।
        JANUARY 30, 2023 / 2:42 PM IST

        Q3 में Exide का मुनाफा 11.1 फीसदी बढ़ा

        तीसरी तिमाही में Exide का मुनाफा 11.1 फीसदी बढ़कर 198.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 178.3 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 7 फीसदी बढ़ी है और यह 3,538 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 381 करोड़ रुपये से बढ़कर 400 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि एबिटडा मार्जिन 11.5 फीसदी से घटकर 11.3 फीसदी पर रही है।

          JANUARY 30, 2023 / 2:30 PM IST

          Q3 में Vardhman Special Steels का मुनाफा 46 फीसदी बढ़ा

          तीसरी तिमाही में Vardhman Special Steels का मुनाफा 46 फीसदी बढ़कर 28.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 1.3 फीसदी बढ़ी है और यह 400.6 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 74.8 करोड़ रुपये से घटकर 36.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि एबिटडा मार्जिन 19.4 फीसदी से बढ़कर 9.1 फीसदी पर रही है।

            JANUARY 30, 2023 / 2:26 PM IST

            Q3 में LT Foods का मुनाफा 33.5 फीसदी बढ़ा

            तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 33.5 फीसदी बढ़कर 95.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 71.4 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 30 फीसदी बढ़ी है और यह 1,778.5 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 165.8 करोड़ रुपये पर रहा है। एबिटडा मार्जिन 11 फीसदी से बढ़कर 9.3 फीसदी पर रही है।

              JANUARY 30, 2023 / 1:57 PM IST

              Bajaj Finserv का मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा

              Bajaj Finserv की कंसोलिडेटेड आय 23% बढ़कर 21,755 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी 42% बढ़कर 1,782 करोड़ रुपये तक पहुंच गया हैं। नतीजों जारी करने के साथ कंपनी ने कहा कि चालू कारोबारी साल में भारत समेत दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है। RBI ने इन 9 महीनों में 225 bps तक रेपो रेट में बढ़ोतरी किया है। ब्याज दरों में इस बढ़ोतरी के माहौल में भी कंपनी प्रदर्शन बेहतर रहा है।

                JANUARY 30, 2023 / 1:43 PM IST
                Q3 में CSB BANK का मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़ा
                तीसरी तिमाही में CSB BANK का मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़कर 156 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 148.2 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं ब्याज आय 15.1 फीसदी बढ़ी है और यह 350 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में बैंक की नेट एनपीए 0.57 फीसदी से घटकर 0.42 फीसदी पर रही है जबकि ग्रॉस एनपीए 1.65 फीसदी से घटकर 1.45 फीसदी पर आ गई है।
                  JANUARY 30, 2023 / 1:22 PM IST

                  सोने-चांदी में तेजी

                  सोमवार को MCX पर गोल्ड और सिल्वर की कीमत बढ़ गई है। वहीं अन्य कीमती धातुएं जैसे जिंक और कॉपर में कमी है। गोल्ड की कीमत रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है। एमसीएक्स पर पांच अप्रैल 2023 को मैच्योर होने वाला सोना वायदा 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 57,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX पर सोना जनवरी में अब तक 4 फीसदी चढ़ा है।

                  वहीं अगर चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर तीन मार्च 2023 को मैच्योर होने वाली चांदी की वायदा कीमत 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 68,624 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

                    JANUARY 30, 2023 / 1:04 PM IST

                    Q3 में Steel Strips का मुनाफा 2.6 फीसदी बढ़ा

                    तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2.6 फीसदी बढ़कर 43.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42.7 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 9.1 फीसदी बढ़ी है और यह 938.4 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा `106 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। एबिटडा मार्जिन 12.4 फीसदी से घटकर 11.5 फीसदी पर रहा है।

                      JANUARY 30, 2023 / 12:45 PM IST
                      Data Patterns के शेयरों में 18% की दमदार रैली
                      30 जनवरी को Data Patterns का शेयर 18 फीसदी से ज्यादा की दमदार रैली के साथ बीएसई पर इंट्राडे में 1,379 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) और रेवेन्यू बढ़कर दोगुने से ज्यादा हो गया। वहीं, कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसके पास फिलहाल 890.40 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। ICICI Securities के मुताबिक, डेटा पैटर्न्स तेजी से उभरते डिफेंस सेक्टर में एक सहायक कंपनी है। डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अभी खासी संभावनाएं हैं। सैन्य बलों की एडवांस सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए फायर कंट्रोल सिस्टम, एलसीए के लिए एविओनिक्स, फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए आरडब्ल्यूआर आदि जरूरतों को देखते हुए अगले चार से पांच साल में 1.5 लाख करोड़ रुपये के अवसर मिलने की संभावना है।
                        JANUARY 30, 2023 / 12:37 PM IST

                        Q3 में Vascon Engg का मुनाफा 43.6 फीसदी घटा

                        तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 43.6 फीसदी घटकर 16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28.4 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 49 फीसदी बढ़ी है और यह 254 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 21.1 करोड़ रुपये पर रहा है। एबिटडा मार्जिन 8.3 फीसदी पर रहा है।

                          JANUARY 30, 2023 / 12:28 PM IST

                          Q3 में LAURUS LABS का मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा

                          तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 203 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 153.7 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं आय 50 फीसदी बढ़ी है और यह 1545 रुपये पर पहुंच गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 285.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 403.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा है।

                            JANUARY 30, 2023 / 12:17 PM IST

                            Q3 में AJMERA REALTY का मुनाफा बढ़ा

                            AJMERA REALTY का मुनाफा साल 2021 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले साल 2022 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में मुनाफा 9.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.6 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय 69 करोड़ रुपये से बढ़कर 79 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 23.5 करोड़ रुपये हो गया है।

                              JANUARY 30, 2023 / 12:01 PM IST


                              DLF पर ब्रोकरेजेज की राय

                              सीएलएसए ने डीएलएफ पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 470 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने तीसरी तिमाही में मजबूत प्रीसेल्स दर्ज की है। पिछले 9 सालों में ये सबसे ज्यादा रही और अनुमान से अधिक रही है। मैनेजमेंट ने FY23 के प्रीसेल्स गाइडेंस 8,000 करोड़ रुपये रखा है। चौथी तिमाही में एक मुख्य प्रोजेक्ट के लॉन्च होने के बाद ये अपने गाइडेंस से भी आगे बढ़ जायेगी। ऐसा ब्रोकरेज का मानना है।

                              मॉर्गन स्टैनली ने डीएलएफ पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 417 रुपये तय किया है। उनका मानना है कि कंपनी की एनसीआर मार्केट डिमांड मजबूत बनी रहेगी। कंपनी के नये लॉन्च पाइपलाइन में है। इससे कंपनी को आगे फायदा होगा। इसके अलावा कंपनी का न्यू रेंटल एसेट निर्माण भी जारी रहेगा।

                                JANUARY 30, 2023 / 11:29 AM IST

                                NTPC पर Citi की राय

                                सिटी ने एनटीपीसी पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 202 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। तीसरी तिमाही के नतीजे मजबूत रहे है। बेहतर ग्रोथ के साथ कंपनी के मुनाफे भी बेहतर रहा है। मैनेजमेंट को FY23 तक 250 करोड़ रुपये की अंडर रिकवरी की उम्मीद है। रिन्यएबल एसटेट मोनेटाइजेश पटरी पर, मैनेजमेंट ने मार्च 2023 तक गाइडेंस को दोहराया है।

                                  JANUARY 30, 2023 / 11:06 AM IST

                                  अदानी के F&O शेयरों में रिकवरी

                                  अदानी ग्रुप के चुनिंदा शेयरों में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है।अदानी एंटरप्राइजेज और अंबुजा 5% से ज्यादा चढ़े है। अदानी पोर्ट और ACC में भी खरीदारी देखने को मिल रही है लेकिन अदानी टोटल में 20% का लोअर सर्किट लगा है। अदानी ग्रीन, अदानी ट्रांसमिशन भी 12 से 18% फिसले है।

                                    JANUARY 30, 2023 / 10:55 AM IST

                                    Evans Electric जारी करेगी बोनस शेयर

                                    Evans Electric कमर्शियल सर्विसेज अब बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इसके लिए 31 जनवरी 2023 को बोर्ड की बैठक है, जिसमें रिकॉर्ड डेट से लेकर बोनस शेयर की योग्यता समेत कई जरूरी पहलुओं पर बातचीत होगी। बोर्ड ने फिलहाल बोनस के तौर पर 13.72 लाख शेयरों को 10 रुपये के भाव पर जारी करने का फैसला किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोनस शेयर 1:1 के रेश्यो में जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि एक शेयर के बदले निवेशकों को 1 शेयर बोनस के तौर पर जारी किए जाएंगे।

                                      JANUARY 30, 2023 / 10:31 AM IST

                                      Vedanta पर Citi की राय

                                      सिटी ने वेदांता पर न्यूट्रल रेटिंग की रायदी है। और स्टॉक के लिए 335 रुपये का लक्ष्य दिया है। तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर, चौथे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। FY23 के लिए डिविडेंड आउटफ्लो 3.7 अरब डॉलर तक होगा। Hind Zinc से जारी होने वाला डिविडेंड आउटफ्लो 1.68 अरब डॉलर पर है। Hind Zinc डील महंगे वैल्युएशन पर, कैश पर असर पड़ने की संभावना है। कर्च का चिंता अब खत्म होते दिख रही है।

                                        JANUARY 30, 2023 / 10:28 AM IST

                                        CMS Info Systems पर फोकस

                                        कंपनी का मुनाफा बढ़कर 76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की सामान तिमाही के मुकाबले इसमें 26% का इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) पिछले साल की सामान अवधिक के मुकाबले 29% बढ़कर 135 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, आय में 21% का इजाफा हुआ है और ये 488 करोड़ रुपये पर रहा है. कंपनी की मार्जिन की बात करें तो पिछले साल की सामान तिमाही के मुकाबले ये 171 bps बढ़कर 27.7% पर रहा है।

                                          JANUARY 30, 2023 / 10:08 AM IST

                                          SOLARA ACTIVE PHARMA को मिली क्लीन चिट

                                          SOLARA ACTIVE PHARMA को विशाखापट्टनम इकाई को कोई आपत्ति नहीं मिली है। US FDA से विशाखापट्टनम यूनिट को क्लीन चिट मिली है। 23-26 जनवरी को यूनिट की जांच हुई थी।

                                            JANUARY 30, 2023 / 9:48 AM IST

                                            NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                            30 जनवरी को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Ambuja Cements F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                              JANUARY 30, 2023 / 9:29 AM IST

                                              आज 30 जनवरी को आने वाले नतीजे

                                              आज 30 जनवरी को Larsen & Toubro, Tech Mahindra, Bharat Petroleum Corporation, Bajaj Finserv, Bajaj Holdings & Investment, CSB Bank, Emkay Global Financial Services, Exide Industries, GAIL (India), Inox Leisure, Laurus Labs, Mazagon Dock Shipbuilders, Nippon Life India Asset Management, Punjab National Bank, REC, SRF, Trident और Welspun India के दिसंबर तिमाही में नतीजे आने वाले हैं।

                                                JANUARY 30, 2023 / 9:20 AM IST

                                                सेंसेक्स 500 अंक टूटा , निफ्टी 17,500 के नीचे खुला

                                                बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 578.91 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 58,751.99 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 145.30 अंक टूटकर 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14454. 45 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                  JANUARY 30, 2023 / 9:07 AM IST

                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट

                                                  प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में गिरावट देखने को मिला है। 09:03 बजे के आसपास सेंसेक्स 341.08 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 58989.82 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 4 अंक टूटकर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17600.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                    JANUARY 30, 2023 / 9:07 AM IST

                                                    Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                    निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17512 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17419 और 17270 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17810 फिर 17903 और 18052 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                    Nifty Bank

                                                    निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40152 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39853 और 39368 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41122 फिर 41422 और 41906 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                      JANUARY 30, 2023 / 8:59 AM IST

                                                      27 जनवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                      27 जनवरी को बाजार तीन महीने से ज्यादा के निचले स्तरों पर पहुंच गया। फरवरी सीरीज के पहले दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। विदेशी निवेशकों की तरफ से हो रही जोरदार बिकवाली ने हालात और बुरे कर दिए हैं। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 874 यानी 1.45 फीसदी गिरकर 59331 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 288 अंक यानी 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 17604 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                        JANUARY 30, 2023 / 8:47 AM IST

                                                        Godfrey Phillips India पर फोकस

                                                        कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 187 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 60% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।इसके कंपनी आय में भी 28% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद ये 1,112 करोड़ रुपये पर है।

                                                          JANUARY 30, 2023 / 8:35 AM IST

                                                          Tube Investments of India पर फोकस

                                                          सब्सिडियरी TI Clean Mobility ने फाउंडर Cellestial E-Mobility से बाकी बचे 30.04% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। कंपनी ने ये हिस्सा 50.90 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए करार किया है। कंपनी ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के कारोबार को कंसोलिडेट करने की योजना के तहत ये निवेश कर रही है।

                                                            JANUARY 30, 2023 / 8:24 AM IST

                                                            क्रूड में तेजी जारी

                                                            कच्चे तेल में लगातार तेजी जारी है । ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को 89 डॉलर तक ब्रेंट पहुंचा था। WTI में भी $80 के ऊपर कारोबार कर रहा है। चीन से मांग बढ़ने की उम्मीद से कच्चे तेल की भाव चढ़े है। अगले हफ्ते ओपेक प्लस देश बैठक करेगा।

                                                              JANUARY 30, 2023 / 8:13 AM IST

                                                              FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                              शुक्रवार को भी विदेशी निवेशकों ने भारी बिकवाली की है। शुक्रवार को कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,978 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इस महीने अब तक FIIs ने कुल 29,232 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। विदेशी निवेशकों ने लगातार पांचवें दिन भी बिकवाली की है जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,252 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इस महीने अब तक घरेलू निवेशकों ने कैश मार्केट में कुल 23,393 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

                                                                JANUARY 30, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                अनुमान के मुताबिक बजाज फाइनेंस के नतीजे

                                                                तीसरी तिमाही में BAJAJ FINANCE के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है। कंपनी का मुनाफा 40 परसेंट तो ब्याज से कमाई 24 परसेट बढ़ा है और करीब साढ़े 5 परसेंट उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर नए लोन की संख्या पहुंची है।

                                                                  JANUARY 30, 2023 / 8:03 AM IST

                                                                  ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                  ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी आई है , लेकिन US FUTURES पर दबाव बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे।

                                                                    JANUARY 30, 2023 / 8:02 AM IST

                                                                    Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।