LIC पॉलिसी पर लोन: बिना झंझट पाएं तुरंत कैश! जानें एलिजिबिलिटी, ब्याज दर, रिपेमेंट टेन्योर और बाकी जरूरी बातें

'LIC पॉलिसी पर लोन' बिना झंझट के इंस्टेंट फंड पाने का एक आसान तरीका है, जिसमें न तो कोई एसेट बेचना पड़ता है और न ही ज्यादा डॉक्युमेंटेशन होता है. आकर्षक ब्याज दरों और फ्लेक्सिबल रीपेमेंट ऑप्शन के साथ, यह लोन उन पॉलिसीहोल्डर्स के लिए आदर्श है, जिन्हें इंस्टेंट कैश की जरूरत पड़ जाती है.

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 5:56 PM

बिना कोई एसेट बेचे या झंझट भरी कागजी कार्रवाई के इंस्टेंट फंड की जरूरत है? ऐसी स्थिति में अपनी LIC पॉलिसी पर लोन लेना एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी गिरवी एसेट के रूप में काम करती है, इसलिए फंड पाना आसान हो जाता है. अपनी LIC पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर और इंश्योरेंस के फायदे बरकरार रखते हुए, आप इस तरह का लोन ले सकते हैं.

यहां हम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, लोन अमाउंट, ब्याज दर और रिपेमेंट के ऑप्शंस के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं. 

‘LIC पॉलिसी पर लोन’ क्या है?

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने पॉलिसीहोल्डर्स को कुछ खास इंश्योरेंस स्कीम पर सीधे कंपनी से लोन लेने की सुविधा देता है. LIC इस पॉलिसी को तब तक गिरवी रखती है, जब तक लोन चुकता नहीं हो जाता. एंडोमेंट प्लान, होल लाइफ प्लान, मनी-बैक प्लान और पेंशन प्लान ऐसी स्कीम हैं, जिन्हें गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है.


यह एक सिक्योर्ड लोन है, इसलिए किसी अतिरिक्त सिक्योरिटी की जरूरत नहीं होती और अप्रूवल भी जल्दी होता है. अगर बॉरोअर लोन नहीं चुकाता, तो LIC यह अमाउंट इंश्योरेंस प्लान के मैच्योरिटी या डेथ बेनिफिट (अगर पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाए) से वसूल सकता है.

अगर आप भी लोन लेना चाहते हैं, तो मनीकंट्रोल 50 लाख रुपए तक का इंस्टेंट और 100% डिजिटल लोन ले सकते हैं. इसका एप्लिकेशन प्रोसेस काफी आसान है: अपनी डिटेल भरें, KYC वेरीफिकेशन पूरा करें और EMI प्लान चुनें. इन पर ब्याज दरें सिर्फ 10.5% सालाना से शुरू होती हैं.

LIC पॉलिसी पर लोन कैसे लें?

ऑनलाइन प्रोसेस के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

  1. LIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, "Customer Portal" पर क्लिक करें और "New User Registration" चुनें.
  2. पॉलिसी नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी डालकर अकाउंट बनाएं.
  3. यूजरनेम और पासवर्ड से LIC e-services पेज में लॉगिन करें.
  4. "Online Loan" पर क्लिक करें और उस पॉलिसी को चुनें जिस पर लोन लेना है.
  5. एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें.
  6. ऑरिजिनल पॉलिसी बॉन्ड, ID प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और बैंक डिटेल से जुड़े डॉक्युमेंट अपलोड करें.
  7. वेरिफिकेशन के बाद, 1-3 वर्किंग डे में लोन अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.

ऑफलाइन प्रोसेस के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

  1. अपनी नजदीकी LIC ब्रांच में जाएं.
  2. LIC ऑफिस से लोन एप्लिकेशन फॉर्म लें.
  3. पॉलिसी नंबर, लोन अमाउंट और बैंक डिटेल जैसी जानकारी भरें.
  4. ऑरिजिनल पॉलिसी बॉन्ड, ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ साथ ले जाएं.
  5. LIC ऑफिस आपके डॉक्युमेंट और पॉलिसी डिटेल की जांच करेगा.
  6. आपको मिलने वाला लोन अमाउंट पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू पर आधारित होती है.
  7. सभी डिटेल पढ़ने के बाद लोन एग्रीमेंट पर साइन करें.
  8. 2-5 वर्किंग डे में लोन अमाउंट सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.

आपको कितना लोन अमाउंट मिल सकता है?

आपकी LIC पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू यह तय करती है कि आप कितने अमाउंट के लिए एलिजिबल हैं. पॉलिसी की अवधि, जुड़े हुए बोनस और लोन एप्लीकेशन के समय सरेंडर वैल्यू जैसे कई फैक्टर से यह अमाउंट तय होता है.

LIC आमतौर पर एक्टिव पॉलिसियों पर सरेंडर वैल्यू का 90% तक लोन देती है. वहीं, बंद हो चुकी पॉलिसियों (जिनमें प्रीमियम पेमेंट बंद हो चुकी है) पर यह लिमिट 85% तक होती है.

LIC पॉलिसी पर लोन: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एलिजिबल LIC प्लान्स के कुछ उदाहरण: LIC बीमा ज्योति, LIC बीमा रत्न, LIC धन संचय, LIC जीवन आजाद, LIC न्यू एंडोमेंट प्लान और LIC न्यू जीवन आनंद.

पाएं 100% डिजिटल पर्सनल लोन

  1. सरेंडर वैल्यू

लोन लेने के लिए आपकी पॉलिसी में सरेंडर वैल्यू जरूर होनी चाहिए. सिर्फ पारंपरिक LIC पॉलिसियां जैसे एंडोमेंट, होल लाइफ या मनी-बैक प्लान ही एलिजिबल होती हैं. टर्म इंश्योरेंस और ULIP (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) एलिजिबल नहीं होते क्योंकि इनमें सरेंडर वैल्यू नहीं होती.

  1. एक्टिव पॉलिसी

पॉलिसी पूरी तरह एक्टिव होनी चाहिए, यानी सभी प्रीमियम समय पर जमा होने चाहिए और पॉलिसी लैप्स नहीं होनी चाहिए. अगर पॉलिसी लैप्स हो गई हो, तो पहले बकाया प्रीमियम और पेनल्टी भरकर उसे दोबारा एक्टिव करें.

  1. कम से कम पीरियड

LIC सिर्फ उन्हीं पॉलिसियों पर लोन देती है, जो कम से कम 3 साल से एक्टिव हों और जिनमें कुछ कैश वैल्यू बन चुकी हो.

  1. पॉलिसीहोल्डर

यह लोन सिर्फ उसी व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम पर पॉलिसी है. नॉमिनी या बेनेफिशयरी इस लोन के लिए अप्लाई नहीं कर सकते.

  1. उम्र 

इस लोन के लिए एप्लिकेंट की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.

मनीकंट्रोल ने मिलकर 50 लाख रुपए तक का फास्ट लोन प्रोसेस तैयार किया है. यहां आप 100% डिजिटल तरीके से सिर्फ तीन स्टेप में लोन ले सकते हैं: डिटेल भरें, KYC पूरी करें और EMI टर्म सेट करें. आपके जॉब स्टेटस के आधार पर ब्याज दरें सिर्फ 99.9% सालाना से शुरू हो सकती हैं.

LIC पॉलिसी पर लोन: ब्याज दर

LIC पॉलिसी पर लिए गए लोन में आपको बॉरोइंग अमाउंट पर ब्याज देना होता है. इसकी ब्याज दरें आमतौर पर 9% से 11% सालाना के बीच होती हैं, जो कंपनी की मौजूदा पॉलिसियों के अनुसार बदल सकती हैं.

ब्याज छमाही आधार पर कैलकुलेट होता है, जिसे हर छह महीने में चुकाना होता है. अगर ब्याज नहीं चुकाया गया तो LIC इसे आपके इंश्योरेंस बेनिफिट से वसूल सकता है. अगर कुल बकाया लोन अमाउंट (ब्याज समेत) सरेंडर वैल्यू से ज्यादा हो जाए तो LIC आपकी पॉलिसी रद्द कर सकता है.

यह लोन आपकी पॉलिसी से सिक्योर्ड होता है, इसलिए इसकी ब्याज दर आमतौर पर पर्सनल लोन से कम होती है.

LIC पॉलिसी पर लोन का रिपेमेंट

LIC पॉलिसी पर लोन का रिपेमेंट आसान और फ्लेक्सिबल होता है. इसमें होम या पर्सनल लोन की तरह कोई तय EMI शेड्यूल नहीं होता. जब तक आपका लोन अमाउंट पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू से ज्यादा नहीं होता, तब तक कोई फिक्स रीपेमेंट पीरियड नहीं होता.

आप चाहें तो पूरा लोन अमाउंट एकमुश्त चुका सकते हैं या EMI के जरिए धीरे-धीरे चुकता कर सकते हैं, जिससे प्रिंसिपल और ब्याज दोनों कम होते हैं. अगर लोन नहीं चुकाया गया तो LIC आपकी पॉलिसी के मैच्योरिटी या डेथ बेनिफिट में से बकाया लोन अमाउंट और ब्याज काट लेता है. 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।