LTIMindtree को आईटी सर्विसेज की मांग दिख रही है, लेकिन डील होने में काफी वक्त लग रहा है। कंपनी के सीईओ और एमडी देबाशीष चटर्जी (Debashis Chatterjee) ने मनीकंट्रोल को यह बताया। बातचीत में उन्होंने कंपनी के जून तिमाही के नतीजों पर भी चर्चा की। कंपनी के जून तिमाही के नतीजे कमजोर हैं। रेवेन्यू की तिमाही-दर-तिमाही ग्रोथ सिर्फ 0.1 फीसदी रही। हालांकि, चटर्जी का मानना है कि मौजूदा आर्थिक हालात में यह प्रदर्शन खराब नहीं है। लेकिन, कंपनी के सबसे बड़े वर्टिकल Banking, Financial Services और Insurance (BFSI) में सुस्ती दिख रही है। रिटेल सेक्टर में भी नरमी के संकेत हैं।
