India's Biggest Mall: देश का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल गुजरात के अहमदाबाद में बनेगा। यूएई के रिटेल कांग्लोमेरेट लुलु ग्रुप इंटरनेशनल (Lulu Group International) ने इसका ऐलान किया है। यह ग्रुप देश भर के कई प्रोजेक्ट में निवेश कर चुका है और इसके एक प्रोजेक्ट में अभी भी पैसे लगे हुए हैं। अब अहमदाबाद में तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश से देश का सबसे बड़ा मॉल तैयार किया जाएगा।
