ट्रैवल बुकिंग पर रिवॉर्ड भी चाहिए? बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड इस तरह चुनें

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड आपके सफर को ज्यादा किफायती और प्रीमियम बना सकते हैं. इन कार्ड्स के जरिए आप आकर्षक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. सही कार्ड चुनकर आप न सिर्फ ट्रैवल कॉस्ट बचा सकते हैं, बल्कि लग्जरी ट्रैवल एक्सपीरियंस का आनंद भी ले सकते हैं.

अपडेटेड May 22, 2026 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement

छुट्टियों या किसी सफर पर जाना अक्सर महंगा सौदा साबित होता है, खासकर तब जब आप आराम और लग्जरी को तरजीह देते हों. फ्लाइट टिकट, होटल स्टे, रेंटल कार और खाने-पीने के खर्च मिलकर बजट बिगाड़ सकते हैं. लेकिन यहां ट्रैवल क्रेडिट कार्ड आपकी जेब हल्की होने से बचा सकता है.

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड क्या है?

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अक्सर सफर करते हैं. चाहे फ्लाइट हो, होटल स्टे हो या डाइनिंग, यह कार्ड आपको ट्रैवल से जुड़े हर तरह के खर्च पर रिवॉर्ड, ऑफर और दूसरे फायदे देता है. इन कार्ड को इस्तेमाल कर आप बचत भी कर सकते हैं और प्रीमियम एक्सपीरियंस का मजा भी ले सकते हैं. कई बार इन कार्ड के साथ स्पेशल डिस्काउंट, लॉयल्टी प्रोग्राम और रिवॉर्ड पॉइंट जैसे फायदे मिलते हैं.

कुछ ट्रैवल क्रेडिट कार्ड आपको फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ट्रैवल इंश्योरेंस, होटल स्टे वाउचर, वेलकम गिफ्ट और ट्रैवल प्लेटफार्म की मेंबरशिप भी देते हैं.


मनीकंट्रोल (Moneycontrol) ने कई बड़े बैंकों और NBFCs के साथ पार्टनरशिप की है और यहां आप लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई सकते हैं. अगर आप भी किसी ऐसे कार्ड की तलाश में हैं, जो ट्रैवल करने वालों को आकर्षक ऑफर और रिवॉर्ड देता हो, तो आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध कई ऑप्शन एक्स्प्लोर कर सकते हैं. आप ये कार्ड अपनी जरूरत और इनकम के हिसाब से चुन सकते हैं.

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा से ज्यादा रिवॉर्ड लेने के तरीके: 

  1. सही ट्रैवल क्रेडिट कार्ड चुनें

हर ट्रैवल क्रेडिट कार्ड के अपने फायदे होते हैं. कुछ कार्ड फ्लाइट पर रिवॉर्ड और फ्री लाउंज एक्सेस देते हैं, तो कुछ होटल बुकिंग पर रूम अपग्रेड या फ्री बैगेज जैसी सुविधाएं. आपको वही कार्ड चुनना चाहिए जिससे आपको सबसे ज्यादा फायदा मिले. उदाहरण के तौर पर, कोई कार्ड मूवी टिकट पर डिस्काउंट देता है तो कोई कार्ड फ्री वन-नाइट होटल स्टे ऑफर करता है.

पाएं कार्ड पर हर रोज़ रिवॉर्ड्स 

  1. वेलकम और माइलस्टोन बोनस देखें

कई क्रेडिट कार्ड आपको साइन-अप पर वेलकम बोनस देते हैं. यानी एक निश्चित समय में निश्चित खर्च करने पर आपको एक्स्ट्रा रिवॉर्ड मिलते हैं. आप रोजमर्रा के खर्च जैसे बिल पेमेंट, शॉपिंग या डाउन पेमेंट के जरिए आसानी से ये फायदे अनलॉक कर सकते हैं. इसी तरह, माइलस्टोन रिवॉर्ड में भी एक निश्चित खर्च तक पहुंचने पर स्पेशल बेनिफिट दिए जाते हैं.

  1. क्रेडिट कार्ड सर्विस के ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल से बुकिंग करें

कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर के लिए खास ट्रैवल पोर्टल चलाते हैं. अगर आप फ्लाइट और होटल इन्हीं पोर्टल से बुक करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा रिवॉर्ड और फायदे मिल सकते हैं. यहां तक कि आप ट्रेन और बस टिकट भी बुक कर सकते हैं.

ऐसे पोर्टल से बुकिंग करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, होटल डील, फ्री वन-नाइट स्टे, फ्लैट कैशबैक, बोनस पॉइंट जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं.

  1. पार्टनर पोर्टल से बुकिंग करें

एयरलाइंस, होटल और ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर अक्सर बैंकों या क्रेडिट कार्ड कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करते हैं. इन पार्टनर पोर्टल से बुकिंग करने पर आपको सस्ती फ्लाइट टिकट, प्रायोरिटी चेक-इन या एक्स्ट्रा बैगेज अलाउंस जैसे बेनिफिट मिल सकते हैं.

  1. रिवॉर्ड पॉइंट का समझदारी से इस्तेमाल करें

कम खर्च में ट्रैवल वाला फायदा तभी मिलेगा, जब आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट सोच-समझकर इस्तेमाल करें. इसके लिए उन ऑप्शंस को चुनें, जो हर प्वाइंट की सबसे अच्छी वैल्यू देते हों. उदाहरण के तौर पर, कैशबैक लेने के बजाय आप पॉइंट को एयरलाइन पार्टनर को ट्रांसफर कर सकते हैं, बिजनेस क्लास अपग्रेड कर सकते हैं या प्रीमियम ट्रैवल का फायदा उठा सकते हैं.

मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर आपको कई ट्रैवल क्रेडिट कार्ड का एक्सेस मिलता है, जिन्हें आप अपनी जरूरत और इनकम के अनुसार चुन सकते हैं. इन कार्ड के साथ होटल और फ्लाइट बुकिंग पर आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट मिलते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि ये कार्ड लाइफटाइम फ्री हैं और इनमें कोई हिडेन चार्ज नहीं है. 

बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें?

  • अपनी ट्रैवल आदत देखें: इस सवालों को ध्यान में रखते हुए कार्ड चुनें - आप डॉमेस्टिक ट्रैवल ज्यादा करते हैं या फिर इंटरनेशनल? क्या आपको कोई खास एयरलाइन या होटल चेन पसंद है?

  • लाउंज एक्सेस देखें: अगर आपके लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जरूरी है, तो ऐसा कार्ड चुनें जिसमें यह सुविधा फ्री हो.

  • रिवॉर्ड प्रोग्राम देखें: देखें कि कौन सा कार्ड ट्रैवल खर्च पर एक्स्ट्रा रिवॉर्ड देता है.

  • फॉरेक्स मार्कअप फीस देखें: इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए कम या जीरो फॉरेक्स मार्कअप फीस वाला कार्ड बेहतर होता है. यह वह एक्स्ट्रा फीस है जो विदेशी करेंसी में ट्रांजैक्शन ली जाती है.

  • बाकी फायदे रिव्यू करें: कंसीयर्ज सर्विस, होटल स्टे वाउचर, ट्रैवल इंश्योरेंस जैसे बाकी फायदे देखें. 

निष्कर्ष

ट्रैवल क्रेडिट कार्ड, स्मार्ट तरीके से पैसे बचाने और लग्जरी ट्रैवल का मजा लेने का शानदार जरिया है. सही कार्ड चुनकर आप न सिर्फ अपनी ट्रैवल कॉस्ट घटा सकते हैं, बल्कि स्पेशल एक्सपीरियंस भी अनलॉक कर सकते हैं. रिवॉर्ड पॉइंट को एयरलाइन माइल्स या होटल स्टे में कन्वर्ट करके आपका ट्रैवल और भी किफायती बन सकता है. 

कई ट्रैवल कार्ड कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप और माइलस्टोन रिवॉर्ड भी देते हैं, जिनसे आप लाउंज एक्सेस या होटल अपग्रेड जैसे फायदे बिना एक्स्ट्रा खर्च किए पा सकते हैं.

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।