Get App

जानें कौन है TATA ग्रुप की बहू मानसी टाटा? जो अब संभालेंगी अपने पिता के किर्लोस्कर ग्रुप के कारोबार को

Mansi Tata: विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) की मृत्यु के बाद उनकी बेटी मानसी टाटा (Mansi Tata) को किर्लोस्कर समूह का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है। मानसी टाटा Tata परिवार की बहू हैं। उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे से हुई है। अब उनके पिता विक्राम किर्लोस्कर की नवंबर में मृत्यु के बाद उनके कारोबार की बागडोर उनकी बेटी मानसी टाटा के हाथ में आ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2022 पर 12:30 PM
जानें कौन है TATA ग्रुप की बहू मानसी टाटा? जो अब संभालेंगी अपने पिता के किर्लोस्कर ग्रुप के कारोबार को
विक्राम किर्लोस्कर की नवंबर में मृत्यु के बाद उनके कारोबार की बागडोर उनकी बेटी मानसी टाटा के हाथ में आ गई है।

Mansi Tata: विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) की मृत्यु के बाद उनकी बेटी मानसी टाटा (Mansi Tata) को किर्लोस्कर समूह का नेतृत्व करने के लिए कहा गया है। मानसी टाटा Tata परिवार की बहू हैं। उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे से हुई है। अब उनके पिता विक्राम किर्लोस्कर की नवंबर में मृत्यु के बाद उनके कारोबार की बागडोर उनकी बेटी मानसी टाटा के हाथ में आ गई है। उन्हें किर्लोस्कर ज्वाइंट वेंचर के बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

अब मानसी संभालेंगी पिता का कारोबार

विक्रम किर्लोस्कर की गिनती देश के बड़े कारोबारियों में थी, जिनका निधन इस साल नवंबर में हो गया है। अब उनकी मृत्यु के बाद मानसी को टाटा टोयोटा इंजन इंडिया लिमिटेड, किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड, टोयोटा मटेरियल हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदि की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी मां गीतांजलि किर्लोस्कर, किर्लोस्कर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

अपने पिता के समय से देख रही हैं कारोबार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें