OpenAI में लौटेंगे Sam Altman? Microsoft के सीईओ ने दिए ये संकेत

ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ पद से बर्खास्त होने के बाद सैम आल्टमैन (Sam Altman) की एक बार फिर इसमें वापसी हो सकती है। इसके बाद उनकी अगली पारी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में शुरू होने वाली है लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने कुछ अलग संकेत भी दिए हैं। जानिए क्या है यह पूरा मामला और माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई का कनेक्शन क्या है

अपडेटेड Nov 21, 2023 पर 11:41 AM
शुक्रवार को OpenAI से बर्खास्त होने के बाद रविवार को Microsoft ने एक नया AI ग्रुप चलाने के लिए सैम को हायर करने का ऐलान किया था।

ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ पद से बर्खास्त होने के बाद सैम आल्टमैन (Sam Altman) की एक बार फिर इसमें वापसी हो सकती है। इसके बाद उनकी अगली पारी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में शुरू होने वाली है लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने कुछ अलग संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सैम वापस ओपनएआई में जाते हैं तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ चैटजीपीटी (ChatGPT) की ओपनएआई की बात करें तो इसने वीडियो स्ट्रीमिंग साइट ट्विच (Twitch) के को-फाउंडर एम्मेट शीयर को अंतरिम सीआईओ नियुक्त कर दिया है। सैम की बर्खास्तगी के बाद चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मुराती को इसका चार्ज दिया गया था।

AI का सबसे बड़ा खतरा तो अभी आया ही नहीं, OpenAI के सीईओ ने जताई यह आशंका

Microsoft जॉइन करेंगे OpenAI के बर्खास्त CEO सैम ऑल्टमैन, पूर्व प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन भी रहेंगे साथ

सैम का फैसला कुछ भी हो, जुड़े रहेंगे Microsoft से

ब्लूमबर्ग टेलीविजन के साथ इंटरव्यू में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि सैन चाहे माइक्रोसॉफ्ट में आएं या ओपनएआई में वापस लौटते हैं, वह माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े रहेंगे। इसकी वजह ये है कि ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा निवेश है। इसी वजह से जब ओपनएआई से सैम बर्खास्त हुए थे, तो माइक्रोसॉफ्ट के शेयर गिर गए थे और जब उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में लाने का ऐलान हुआ तो इसके शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।


ChatGPT बनाने वाले सैम अल्टमैन को नौकरी देते ही नए शिखर पर पहुंचा Microsoft का शेयर

OpenAI से क्यों बर्खास्त हुए Sam Altman

शुक्रवार को ओपनएआई से बर्खास्त होने के बाद रविवार को माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया AI ग्रुप चलाने के लिए सैम को हायर करने का ऐलान किया था। उनकी ओपनएआई में वापसी के लिए कई निवेशकों ने बहुत कोशिशें की थी लेकिन इसे लेकर बात नहीं बन पाई। सोमवार तक OpenAI के लगभग सभी एंप्लॉयीज ने धमकी दी थी कि यदि मौजूदा बोर्ड ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे पद छोड़ देंगे और सैम ऑल्टमैन के साथ माइक्रोसॉफ्ट में चले जाएंगे। वहीं सत्या नडेला की बात करें तो उनका कहना है कि सैम आल्टमैन ने क्या गलती की, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें सैम के नेतृत्व और क्षमता पर भरोसा है। इसी वजह से माइक्रोसॉफ्ट ने सैम को अपने यहां बुला लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।