मिनी लोन: बिना गारंटी, झटपट पैसा! इस स्मॉल पर्सनल लोन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें

इमरजेंसी में तुरंत पैसे चाहिए? मिनी लोन से पाएं फटाफट अप्रूवल और आसान रिपेमेंट ऑप्शन. जानें कैसे काम करता है ये लोन और कैसे पाएं बेस्ट डील.

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement

इमरजेंसी खर्च या थोड़े समय के लिए पैसों की जरूरत है? मिनी लोन इस स्थिति में फटाफट और बिना झंझट के आपकी मदद कर सकते हैं. मिनी लोन को आमतौर पर स्मॉल पर्सनल लोन भी कहा जाता है. ऐसे लोन आमतौर पर बहुत कम कागजी कार्रवाई के साथ तुरंत मिल जाते हैं और इन्हें चुकाने के लिए फ्लेक्सिबल ऑप्शंस भी मौजूद होते हैं. ये उन लोगों के लिए बिल्कुल सही होते हैं, जिन्हें तुरंत कुछ पैसों की जरूरत होती है. लेकिन अप्लाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि ये कैसे काम करते हैं, इसके फायदे क्या हैं और क्या जोखिम हो सकते हैं.

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन क्या है?

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन एक शॉर्ट-टर्म लोन होता है, जो लोगों को अचानक आए खर्चों को पूरा करने में मदद करता है. यह अनसिक्योर्ड होता है, यानी इसके लिए किसी गारंटी या एसेट गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती. ये लोन आसानी से मिल जाते हैं और इनकी प्रोसेसिंग भी काफी फास्ट होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप किसी भी जरूरत (जैसे मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत, ट्रैवल या घर का सामान खरीदने के लिए) के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जब कुछ पैसों की तुरंत जरूरत हो, तो यह एक फ्लेक्सिबल ऑप्शन बन जाता है. आप मनीकंट्रोल पर 10.5% ब्याज से शुरू ₹50 लाख तक के इंस्टेंट लोन पा सकते हैं. 

इसका रिपेमेंट भी काफी आसान होता है. आप 12 से 72 महीनों के बीच का कोई भी टेन्योर चुन सकते हैं. लंबे टेन्योर में EMI कम बनेगी, लेकिन ब्याज ज्यादा देना पड़ सकता है. यह एक छोटा लोन होता है, इसलिए आमतौर पर 5,000 रुपए से लेकर कुछ लाख रुपए तक की रकम ही मिलती है.

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया


  1. कौन अप्लाई कर सकता है?

  • सैलरीड कर्मचारी: प्राइवेट या सरकारी कंपनियों या मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन में काम करने वाले
  • सेल्फ-एम्प्लॉयड: डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट आदि
  • बिजनेस ओनर

  1. उम्र:

  • सैलरीड कर्मचारी: 21 से 60 साल
  • सेल्फ-एम्प्लॉयड: 23 से 70 साल

  1. इनकम:

  • सैलरीड कर्मचारी: कम से कम मंथली इनकम 15,000 से 30,000 रुपए तक 
  • सेल्फ-एम्प्लॉयड: सालाना टर्नओवर कम से कम 15 लाख रुपए तक 
  • बिजनेस ओनर (नॉन-प्रोफेशनल): सालाना टर्नओवर कम से कम 40 लाख रुपए तक

  1. एक्सपीरियंस व स्टेबिलिटी:

  • सैलरीड कर्मचारी: कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस, जिसमें 1 साल मौजूदा कंपनी में हो 
  • सेल्फ-एम्प्लॉयड: बिजनेस में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस

  1. अन्य:

  • कम से कम प्रॉफिट: सेल्फ-एम्प्लॉयड प्रोफेशनल व प्रोप्राइटरशिप फर्म के लिए सालाना 2 लाख रुपए तक, नॉन-प्रोफेशनल के लिए सालाना 1 लाख रुपए तक

  • क्रेडिट स्कोर: अच्छा CIBIL स्कोर (आमतौर पर 700+) अप्रूवल और सस्ती ब्याज दर मिलने की संभावना बढ़ाता है  

* सटीक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जानने के लिए संबंधित लेंडर की वेबसाइट पर डिटेल जरूर देखें.

50 लाख तक पर्सनल लोन

मिनी लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • लेंडर की वेबसाइट या ऐप पर जाएं: मिनी लोन देने वाले बैंक या फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं.

  • एलिजिबिलिटी चेक करें: उम्र, इनकम, जॉब टाइप (सैलरीड/सेल्फ-एम्प्लॉयड) और लोन अमाउंट जैसी बेसिक डिटेल भरें और देखें कि आप एलिजिबल हैं या नहीं. कुछ लेंडर्स इंस्टेंट एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर की सुविधा भी देते हैं.

  • लोन एप्लीकेशन भरें: अपनी पर्सनल, फाइनेंशियल और नौकरी की जानकारी दें. लोन अमाउंट और रिपेमेंट टेन्योर चुनें. 

  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें: KYC डॉक्यूमेंट, इनकम प्रूफ, बैंक स्टेटमेंट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें. कई लेंडर्स पेपरलेस प्रोसेस की सुविधा भी देते हैं.

  • लोन अप्रूवल और वेरिफिकेशन: बैंक या लेंडर आपकी एप्लिकेशन, क्रेडिट स्कोर, इनकम और रिपेमेंट क्षमता चेक करेगा. ये एक फास्ट प्रोसेस होता है और कुछ लेंडर इंस्टेंट अप्रूवल भी देते हैं.

  • लोन ऑफर एक्सेप्ट करें और अमाउंट प्राप्त करें: अप्रूवल के बाद लोन की शर्तें पढ़ें, सहमति दें और OTP या डिजिटल सिग्नेचर से प्रोसेस पूरा करें. अमाउंट आमतौर पर कुछ ही घंटों में आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है. 

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन के फायदे

  • कोई गारंटी नहीं: यह अनसिक्योर्ड लोन होता है, इसलिए कोई एसेट गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

  • फास्ट और आसान अप्रूवल: एलिजिबल होने पर ज्यादातर मिनी लोन तुरंत अप्रूव हो जाते हैं. कुछ लेंडर मौजूदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन भी देते हैं.

  • फास्ट डिस्बर्सल: अप्रूवल के बाद कुछ ही घंटों में पैसा अकाउंट में आ जाता है.

  • फ्लेक्सिबल लोन अमाउंट: 5,000 रुपए से लेकर कुछ लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं.

  • कहीं भी इस्तेमाल करें: लोन अमाउंट का इस्तेमाल किसी भी जरूरत (मेडिकल, शादी, ट्रैवल, पढ़ाई या खरीदारी) के लिए किया जा सकता है.

  • आसान डॉक्युमेंटेशन: सिर्फ आधार कार्ड, इनकम प्रूफ और बैंक स्टेटमेंट जैसे बेसिक डॉक्यूमेंट से काम हो जाता है.

  • फ्लेक्सिबल रीपेमेंट: 12 से 72 महीनों के बीच कोई भी टेन्योर चुन सकते हैं. लंबे टेन्योर में EMI कम बनेगी, लेकिन ब्याज ज्यादा लग सकता है.

  • सस्ती ब्याज दरें: क्रेडिट कार्ड या payday लोन की तुलना में ब्याज दरें सस्ती होती हैं. ये आमतौर पर 10.5% सालाना (लेंडर पर निर्भर) से शुरू होती हैं.

  • क्रेडिट स्कोर बेहतर बनता है: समय पर लोन चुकाने से CIBIL स्कोर बढ़ता है.

निष्कर्ष

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन इमरजेंसी में फाइनेंशियल जरूरतें पूरी करने के लिए एक आसान और इंस्टेंट ऑप्शन हैं. ये लोन न सिर्फ जल्दी अप्रूव होते हैं, बल्कि फ्लेक्सिबल रिपेमेंट और बिना किसी गारंटी के साथ मिलते हैं. मनीकंट्रोल के ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आप 50 लाख रुपए तक के पर्सनल लोन ऑफर देख सकते हैं, जिन पर ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू होती हैं. यह 100% डिजिटल, फास्ट, आसान और पेपरलेस प्रोसेस है.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।