Godrej Properties: मोहित मल्होत्रा ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के MD और CEO के पद से दिया इस्तीफा

गोदरेज प्रॉपर्टीज की तरफ से मंगलवार 2 अगस्त को जारी एक बयान में कहा गया है गौरव पांडे (Gaurav Pandey) अब कंपनी के नए प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। पांडे वर्तमान में नॉर्थ जोन के सीईओ हैं

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 2:51 PM
मोहित मल्होत्रा ने 31 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra) ने गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा 31 जुलाई को दिया था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज की तरफ से मंगलवार 2 अगस्त को जारी एक बयान में कहा गया है गौरव पांडे (Gaurav Pandey) अब कंपनी के नए प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। गौरव पांडे वर्तमान में नॉर्थ जोन के सीईओ हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (GPL) ने 2 अगस्त को जारी अपने बयान में कहा कि एमडी और सीईओ मोहित मल्होत्रा ​​ने 31 दिसंबर से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि गौरव पांडे अब कंपनी के नए प्रमुख होंगे। गौरव के पास रियल एस्टेट सेक्टर में 17 साल से अधिक का अनुभव है।


ये भी पढ़ें- Taiwan: नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर बाइडेन-जिनपिंग में तनातनी, चीन ने अमेरिका को दी 'गंभीर नतीजे' भुगतने की चेतावनी

गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम गौरव को अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिट ऑफिसर के रूप में नियुक्त कर रहे हैं। उन्होंने हमारे कारोबार में उन्होंने अहम योगदान दिया है। पिरोजशा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वह आने वाले वर्षों में लगातार सफलता के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज का मार्गदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि नॉर्थ जोन संयुक्त रूप से उनके जुनून और नेतृत्व के साथ एक नए मुकाम को छूआ है। पिरोजशा ने कहा कि हमारा मानना ​​​​है कि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में अवसर बहुत अधिक हैं और गोदरेज प्रॉपर्टीज इंडस्ट्री में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए बहुत अच्छी स्थिति में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।