ET को पछाड़कर बिजनेस न्यूज की दुनिया में टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म बना मनीकंट्रोल

मनीकंट्रोल अब इकोनॉमिक टाइम्स (ET) को पछाड़कर बिजनेस, मार्केट और फाइनेंस न्यूज की दुनिया में भारत का टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है। कॉमस्कोर के व्यूरशिप डेटा के मुताबिक, सितंबर में मनीकंट्रोल 53.16 मिलियन यूनीक विजिटर्स के साथ टॉप स्थान पर रहा। इस दौरान इकनॉमिक टाइम्स के 41.37 मिलियन यूनीक विजिटर्स थे। मनीकंट्रोल के यूनीक विजिटर की संख्या में अगस्त के मुकाबले 4.38 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि इकोनॉमिक टाइम्स के यूनीक विजिटर की संख्या में 21.7 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 9:46 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर में मनीकंट्रोल के पाठकों ने इस वेबसाइट के पेजों पर 407.48 मिलियन मिनट गुजारे।

मनीकंट्रोल अब इकोनॉमिक टाइम्स (ET) को पछाड़कर बिजनेस, मार्केट और फाइनेंस न्यूज की दुनिया में भारत का टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है। कॉमस्कोर के व्यूरशिप डेटा के मुताबिक, सितंबर में मनीकंट्रोल 53.16 मिलियन यूनीक विजिटर्स के साथ टॉप स्थान पर रहा। इस दौरान इकनॉमिक टाइम्स के 41.37 मिलियन यूनीक विजिटर्स थे। मनीकंट्रोल के यूनीक विजिटर की संख्या में अगस्त के मुकाबले 4.38 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि इकोनॉमिक टाइम्स के यूनीक विजिटर की संख्या में 21.7 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली।

मनीकंट्रोल अब पेज व्यू और साइट पर समय बिताने जैसे मानकों के मामले में भी इकोनॉमिक टाइम्स से आगे निकल गया है। ये दोनों मानक डिजिटल पाठकों के लिहाज से काफी अहम हैं। मनीकंट्रोल को सितंबर में 452.43 मिलियन पेज व्यू मिले, जो इस कैटेगरी में नंबर 2 डिजिटल प्लेटफॉर्म इकोनॉमिक टाइम्स का पेज व्यू मनीकंट्रोल के मुकाबले काफी कम 277.95 मिलियन था।

कॉमस्कोर के इस डेटा से साफ है कि बिजनेस न्यूज, एनालिसिस और मार्केट का नजरिया हासिल करने के लिए मनीकंट्रोल देश का भरोसमंद स्रोत बन चुका है। यह उपलब्धि बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट उपलब्ध कराने को लेकर मनीकंट्रोल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। पाठकों द्वारा वेबसाइट पर समय बिताने के मामले में भी मनीकंट्रोल का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला।


सितंबर में मनीकंट्रोल के पाठकों ने इस वेबसाइट के पेजों पर 407.48 मिलियन मिनट गुजारे, जबकि इसी अवधि में इकोनॉमिक टाइम्स का यह आंकड़ा 385.24 मिलियन मिनट था। इस बीच, वेबसाइट के सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट मनीकंट्रोल प्रो के सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा भी 10 लाख को पार कर गया है और इस तरह यह भारत का सबसे बड़ा न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म बन गया है। मनीकंट्रोल सब्सक्रिप्शन का यह नंबर फाइनेंशियल टाइम्स जैसे इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म के करीब है।

इस लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग के लिए हम अपने पाठकों का शुक्रिया अदा करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।