Kroger Layoffs: अमेरिकी ग्रॉसरी चेन में फिर छंटनी की तैयारी, 3000 जॉब हो सकती हैं कट

Kroger Layoffs: इस कदम से कंपनी के 8,200 कॉरपोरेट कर्मचारियों में से लगभग 37 प्रतिशत प्रभावित होंगे। नौकरियों में कटौती से कंपनी को कीमतें कम करने और स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों पर निवेश करने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 9:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले साल जून में, Kroger ने लगभग 1,000 कॉरपोरेट रोल कम किए थे।

ग्रॉसरी यानि कि किराना सामान बेचने वाली अमेरिकी कंपनी क्रोगर अपने काम के तरीकों में AI को शामिल कर रही है। इसके चलते कंपनी अगले 3 सालों में लगभग 3,000 कॉरपोरेट रोल कम करने की योजना बना रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह बात क्रोगर के CEO ग्रेग फोरन ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में कही है। कंपनी के इस कदम के बारे में सबसे पहले ब्लूमबर्ग न्यूज ने खबर दी थी। फोरन ने मेमो में लिखा कि क्रोगर को एक जैसा काम दोबारा करने से बचना चाहिए और टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल बिठाना चाहिए। नौकरियों में कटौती से कंपनी को कीमतें कम करने और स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों पर निवेश करने में मदद मिलेगी।

फोरन ने फरवरी में क्रोगर के CEO का पद संभाला था। फोरन ने मेमो में कहा कि नौकरियों में कटौती के बारे में डिटेल आने वाले महीनों में शेयर की जाएगी। इस कदम से कंपनी के 8,200 कॉरपोरेट कर्मचारियों में से लगभग 37 प्रतिशत प्रभावित होंगे। पिछले साल जून में, कंपनी ने लगभग 1,000 कॉरपोरेट रोल कम किए थे।

पिछले महीने AI रणनीति पर डाली थी रोशनी


पिछले महीने क्रोगर ने अपनी AI रणनीति के बारे में बताया था। इसमें काम के तरीकों को मैनेज करने के लिए मॉडल्स का इस्तेमाल और AI शॉपिंग असिस्टेंट जैसे टूल को बेहतर बनाने के लिए कस्टमर डेटा का इस्तेमाल शामिल है। कंपनी अपनी सालाना 'आइडेंटिकल सेल्स' का टारगेट भी कम कर चुकी है। क्रोगर, वॉलमार्ट और एल्डी जैसे प्रतिस्पर्धियों से बेहतर मुकाबला करने के लिए कीमतें कम करना चाहती है। पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों के दबाव में ग्राहक अब ज्यादा सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।