नेटवर्क18 के मनीकंट्रोल के सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट मनीकंट्रोल प्रो (Moneycontrol Pro) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर एक मिलियन यानी 10 लाख से अधिक हो गई है। इसके चलते भारत के सबसे बड़े न्यूज सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म के रूप में मनीकंट्रोल की स्थिति मजबूत हुई है। इसके साथ इसने दुनिया भर में टॉप 15 में अपनी जगह बना ली है। मनीकंट्रोल प्रो के भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या अब फाइनेंशियल टाइम्स और Barrons जैसे बड़े इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म के करीब है। यह उपलब्धि वित्तीय जानकारी के लिए एक भरोसेमेंद सोर्स के रूप में मनीकंट्रोल प्रो की प्रतिष्ठा और ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाती है।
Moneycontrol Pro के लिए है रिसर्च एनालिस्ट की एक एक्सपर्ट टीम
मनीकंट्रोल प्रो ने अपने फीचर्स को लगातार बेहतर किया है, ताकि सब्सक्राइबर्स को निवेश की जटिलताओं को समझने में मदद मिल सके। मनीकंट्रोल प्रो को रिसर्च एनालिस्ट की एक एक्सपर्ट टीम द्वारा संचालित किया जाता है, जो 25 सेक्टर्स में 270 से अधिक प्रमुख भारतीय कंपनियों को सक्रिय रूप से कवर करती है। इसमें भारतीय शेयरों पर निर्णय लेने के लिए जरूरी जानकारी प्रोवाइड की जाती है।
मैक्रो-इकोनॉमिक और कंपनी-लेवल इनसाइट्स के साथ यह सर्विस निवेशकों के लिए थीमैटिक मॉडल पोर्टफोलियो प्रदान करती है, जिसने लगातार भारत के बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। मनीकंट्रोल प्रो के कंटेंट भारत के सबसे बड़े बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंस प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल पर उपलब्ध है, जिस पर हर महीने 9 करोड़ से ज़्यादा विज़िटर आते हैं और 70 लाख से ज़्यादा एक्टिव ऐप यूजर्स हैं।
ब्रेकिंग न्यूज स्टोरी से लेकर कंपनियों और सेक्टर्स पर गहन जानकारी तक मनीकंट्रोल एक लीडिंग फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है। फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध कई फीचर्स के साथ लाखों कंज्यूमर्स अपने पोर्टफोलियो को ट्रैक और ऑप्टिमाइज करने के लिए सालों से मनीकंट्रोल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
फिनटेक स्पेस में भी Moneycontrol का दबदबा
फिनटेक स्पेस में अपनी पैठ बढ़ाते हुए मनीकंट्रोल फाइनेंस प्रोडक्ट्स भी ऑफर करता है। इक्विटी पर एक्सपर्ट एनालिसिस के अलावा इसके यूजर्स पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट शुरू कर सकते हैं, अपने म्यूचुअल फंड और स्टॉक पोर्टफोलियो को ट्रैक कर सकते हैं, अपने सभी बैंक खातों को मैनेज कर सकते हैं और प्लेटफ़ॉर्म पर क्रेडिट स्कोर की जांच भी कर सकते हैं। हाल ही में शुरू की गई ये सर्विसेज मनीकंट्रोल की स्थिति को भारत में सभी वित्तीय ज़रूरतों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में मज़बूत बनाती हैं।
मनीकंट्रोल नेटवर्क18 का हिस्सा है, जो एक लिस्टेड कंपनी है और भारत की सबसे बड़ी मीडिया पावरहाउस है, जिसकी टीवी पर मंथली रीच 35 करोड़ से अधिक है और इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगभग 25 करोड़ मंथली यूनिक विज़िटर हैं। नेटवर्क18 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का हिस्सा है, जिसकी ग्रुप एंटिटी के पास इसके 56.89% शेयर हैं।