मनीकंट्रोल सितंबर में भी देश का नंबर-1 बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म रहा, इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ा

सितंबर में मनीकंट्रोल ने बिजनेस न्यूज की दुनिया में अपनी बादशाहत कायम रखी। यूनिक विजिटर्स से लेकर पेज व्यू और रीडर्स के बिताए समय तक, आंकड़ों में इकोनॉमिक टाइम्स काफी पीछे रहा। Comscore की रिपोर्ट में दोनों प्लेटफॉर्म के बीच बड़ा अंतर सामने आया।

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 7:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Moneycontrol के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने कहा कि Comscore के ताजा आंकड़े पाठकों के भरोसे को दिखाते हैं।

मनीकंट्रोल सितंबर में भी भारत का सबसे बड़ा बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म बना रहा। ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट कंपनी Comscore के आंकड़ों के मुताबिक, यूनिक विजिटर्स, पेज व्यू और पाठकों के प्लेटफॉर्म पर बिताए गए समय, तीनों मामलों में Moneycontrol ने द इकोनॉमिक टाइम्स (ET) को पीछे छोड़ दिया।

Comscore की MMX Multi-Platform India रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में Moneycontrol पर 3.7 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए। वहीं, द इकोनॉमिक टाइम्स के यूनिक विजिटर्स की संख्या 2.8 करोड़ रही। यह रिपोर्ट डेस्कटॉप, मोबाइल और सोशल प्लेटफॉर्म पर डिजिटल ऑडियंस को मापती है।

पेज व्यू में तीन गुना से ज्यादा अंतर


पेज व्यू के मामले में Moneycontrol की बढ़त और बड़ी रही। सितंबर में प्लेटफॉर्म पर 23.22 करोड़ पेज व्यू दर्ज किए गए। इसके मुकाबले द इकोनॉमिक टाइम्स के पेज व्यू 7.35 करोड़ रहे। यानी Moneycontrol पर ET के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा पेज व्यू आए।

रीडर्स के प्लेटफॉर्म पर बिताए गए समय में भी बड़ा अंतर दिखा। सितंबर में यूजर्स ने Moneycontrol पर कुल 49.605 करोड़ मिनट बिताए। वहीं, द इकोनॉमिक टाइम्स के लिए यह आंकड़ा 15.637 करोड़ मिनट रहा।

ये आंकड़े बताते हैं कि Moneycontrol पर न सिर्फ ज्यादा पाठक पहुंचे, बल्कि उन्होंने प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताया और अधिक कंटेंट भी पढ़ा।

पाठकों के भरोसे को बताया कामयाबी की वजह

Moneycontrol के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने कहा कि Comscore के ताजा आंकड़े पाठकों के भरोसे को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म बिजनेस और शेयर बाजार से जुड़ा ऐसा कंटेंट देने की कोशिश जारी रखेगा, जिससे रीडर बेहतर जानकारी के आधार पर फैसले ले सकें।

Moneycontrol पर शेयर बाजार की ताजा हलचल, लाइव मार्केट डेटा, बिजनेस न्यूज, विश्लेषण, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय मिलती है। प्लेटफॉर्म का फोकस सिर्फ खबरें देने पर नहीं, बल्कि उनके पीछे की वजह और बाजार व अर्थव्यवस्था पर उनके असर को समझाने पर भी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।