मनीकंट्रोल बिजनेस न्यूज में इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ नंबर वन पर बना रहा

मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म ने दिसंबर में 3.51 करोड़ यूनियन विजिटर्स अट्रैक्ट किए। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 2.62 करोड़ यूनिक विजिटर्स से काफी ज्यादा है। इससे ओवरऑल रीडरशिप में मनीकंट्रोल की बढ़त का पता चलता है

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कॉमस्कोर की दिसंबर की रैंकिंग्स में मनीकंट्रोल एक बार फिर भारत के फाइनेंशियल और मार्केट्स न्यूज ईकोसिस्टम के शीर्ष पर है।

मनीकंट्रोल ने दिसंबर में बिजनेस, मार्केट्स और फाइनेंस की खबरों के लिए देश में सबसे बड़े स्रोत के रूप में अपनी पोजीशन और मजबूत की है। ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर के प्रमुख डिजिटल मीट्रिक्स पर मनीकंट्रोल टॉप पर रहा।

मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म ने दिसंबर में 3.51 करोड़ यूनियन विजिटर्स अट्रैक्ट किए। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 2.62 करोड़ यूनिक विजिटर्स से काफी ज्यादा है। इससे ओवरऑल रीडरशिप में मनीकंट्रोल की बढ़त का पता चलता है।

एन्गेजमेंट के मामले में मनीकंट्रोल और उसके प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स के बीच का फर्क बढ़ा है। कॉमस्कोर के डेटा से पता चलता है कि दिसंबर में मनीकंट्रोल का पेज व्यूज 21.33 करोड़ रहा। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 7.73 करोड़ पेज व्यूज के मुकाबले करीब तिगुना है। इस डेटा से मनीकंट्रोल के कंटेंट में रीडर की दिलचस्पी का पता चलता है।


मनीकंट्रोल प्लेटफॉर्म पर रीडर्स के बिताए गए समय के मामले में भी इसी तरह का ट्रेंड दिखा है। दिसंबर में रीडर्स ने मनीकंट्रोल पर करीब 50 करोड़ मिनट्स बिताए। यह इकोनॉमिक टाइम्स के 10.25 करोड़ मिनट्स के मुकाबले करीब पांच गुना है।

मनीकंट्रोल के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने कहा, "जो चीज हमें दूसरों से अलग करती है, वह सिर्फ हमारी पहुंच नहीं है, बल्कि यह है कि रीडर्स हमारी खबरों और दूसरे कंटेंट पर कितना समय बिताते हैं और खुद को कितना एन्गेज रखते हैं। रीडर्स उस पत्रकारिता की तारीफ कर रहे हैं, जो आज की जटिल दुनिया में उन्हें सही लगती है। मनीकंट्रोल पर भरोसा बनाए रखने के लिए हम रीडर्स के बहुत आभारी हैं।"

कॉमस्कोर की दिसंबर की रैंकिंग्स में मनीकंट्रोल एक बार फिर भारत के फाइनेंशियल और मार्केट्स न्यूज ईकोसिस्टम के शीर्ष पर है। इससे प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले स्केल और एन्गेजमेंट के मामले में इसकी लगातार बढ़त का पता चलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।