Moneycontrol एक बार फिर बना बिजनेस न्यूज में नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म

मनीकंट्रोल ने डिजिटल एंगेजमेंट के दूसरे बड़े पैमानों पर भी अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी। कॉमस्कोर के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में मनीकंट्रोल पर 27.44 करोड़ पेज व्यूज दर्ज किए गए। वहीं, द इकोनॉमिक टाइम्स पर यह आंकड़ा 11.41 करोड़ पेज व्यूज रहा। यानी मनीकंट्रोल के पेज व्यूज द इकोनॉमिक टाइम्स से दोगुने से भी ज्यादा रहे

अपडेटेड May 22, 2026 पर 10:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनीकंट्रोल भारत का सबसे बड़ा बिजनेस न्यूज़ प्लेटफॉर्म बना रहा

ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्कोर (ComScore) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में भी मनीकंट्रोल भारत का सबसे बड़ा बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म बना रहा। इस दौरान बिजनेस न्यूज कैटेगरी में सबसे ज्यादा यूनिक विजिटर्स मनीकंट्रोल पर आए। डेटा के अनुसार, अप्रैल में मनीकंट्रोल पर करीब 3.70 करोड़ यूनिक विजिटर्स पहुंचे। वहीं, द इकोनॉमिक टाइम्स पर 3.50 करोड़ यूनिक विजिटर्स आए। इस तरह मनीकंट्रोल ने एक बार फिर इस कैटेगरी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

27 करोड़ से ज्यादा पेज व्यूज

मनीकंट्रोल ने डिजिटल एंगेजमेंट के दूसरे बड़े पैमानों पर भी अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी। कॉमस्कोर के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में मनीकंट्रोल पर 27.44 करोड़ पेज व्यूज दर्ज किए गए। वहीं, द इकोनॉमिक टाइम्स पर यह आंकड़ा 11.41 करोड़ पेज व्यूज़ रहा। यानी मनीकंट्रोल के पेज व्यूज द इकोनॉमिक टाइम्स से दोगुने से भी ज्यादा रहे। रीडर्स की भागीदारी यानी एंगेजमेंट के मामले में भी मनीकंट्रोल काफी आगे रहा। डेटा के अनुसार, अप्रैल में यूज़र्स ने मनीकंट्रोल पर कुल 52.56 करोड़ मिनट बिताए, जबकि द इकोनॉमिक टाइम्स पर यूज़र्स ने 15.72 करोड़ मिनट ही बिताए। इससे साफ है कि लोग मनीकंट्रोल पर ज्यादा समय तक जुड़े रहे।


मनीकंट्रोल पर रीडर्स का भरोसा 

Moneycontrol के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने कहा, "आज के रीडर्स सिर्फ बाजारों पर नज़र नहीं रख रहे हैं। वे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जियोपॉलिटिकल बदलाव, पॉलिसी से जुड़े फैसले और अनिश्चितता उनके निवेश और बचत के फैसलों पर कैसे असर डालते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा मुख्य मकसद तेज और भरोसेमंद पत्रकारिता और रिसर्च पेश करना है, जिससे हमारे रीडर्स मौजूदा उथल-पुथल को बेहतर ढंग से समझ सकें।"

Comscore के ताजा डेटा से भारत के सबसे बड़े बिज़नेस और फ़ाइनेंशियल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर Moneycontrol की स्थिति और भी मजबूत हुई है। इसकी सफलता में रियल-टाइम मार्केट डेटा, एनालिटिक्स, ब्रेकिंग न्यूज़, रिसर्च और अलग-अलग विषयों पर राय का बेजोड़ मेल अहम भूमिका निभाता है। अहम पैमानों पर Moneycontrol की बढ़त यह दिखाती है कि आज के तेजी से बदलते और जटिल आर्थिक माहौल में, जो निवेशक और बिजनेस लीडर्स गहरी जानकारी और बारीकी से किए गए विश्लेषण की तलाश में रहते हैं, उनके बीच इस प्लेटफ़ॉर्म की कितनी अहमियत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।