दिग्गज बैंकर और ICICI Bank के पूर्व चेयरमैन एन वाघुल का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

N Vaghul passes away: अपने दशकों लंबे करियर के दौरान वाघुल ने ICICI Bank को शुरुआती स्टेज के फाइनेंस इंस्टीट्यूशन से एक पूर्ण बैंक बनाने में अहम भूमिका निभाई। अपने दशकों लंबे करियर के दौरान वाघुल ने बैंक में केवी कामथ जैसे कई वरिष्ठ अधिकारियों को सलाह दी

अपडेटेड May 18, 2024 पर 5:02 PM
दिग्गज बैंकर और ICICI Bank के पूर्व चेयरमैन नारायणन वाघुल का निधन हो गया है।

दिग्गज बैंकर और ICICI Bank के पूर्व चेयरमैन नारायणन वाघुल का निधन हो गया है। 88 साल के वाघुल ने आज 18 मई को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों अनुसार घर में गिरने के बाद पिछले दो दिनों से वाघुल की हालत गंभीर थी और तब से वे बेहोश थे। इसके बाद वाघुल को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने एक बयान में कहा कि आज शाम 5 बजे से 8 बजे तक उनके निवास स्थान मेजेनाइन हॉल, बोनवेंतुरा अपार्टमेंट, साउथ कैनाल बैंक रोड, चेन्नई पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है।

Narayanan Vaghul के परिवार ने जारी किया बयान

वाघुल के परिवार ने एक बयान में कहा, "आपको यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पद्म भूषण नारायणन वाघुल सर का आज दोपहर अपोलो अस्पताल चेन्नई में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटी, बेटा, उनके परिवार, कई करीबी दोस्त और प्रशंसक हैं जो उनकी उपलब्धियों के लिए उनका बहुत सम्मान करते हैं।"


Narayanan Vaghul का दशकों लंबा है करियर

अपने दशकों लंबे करियर के दौरान वाघुल ने ICICI Bank को शुरुआती स्टेज के फाइनेंस इंस्टीट्यूशन से एक पूर्ण बैंक बनाने में अहम भूमिका निभाई। अपने दशकों लंबे करियर के दौरान वाघुल ने बैंक में केवी कामथ जैसे कई वरिष्ठ अधिकारियों को सलाह दी। इसके अलावा, वाघुल को पब्लिक सेक्टर बैंक के सबसे युवा चेयरमैन होने का गौरव प्राप्त है। वे 1981 में बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष थे। वाघुल 1985 में चेयरमैनज और CEO के रूप में ICICI लिमिटेड में शामिल हुए और 2009 तक ग्रुप हेड रहे। वाघुल को 2010 में ट्रेड एंड इंडस्ट्री कैटेगरी में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

बैंकिंग जगत की एक महान हस्ती हैं Narayanan Vaghul

वाघुल को भारत में यूनिवर्सल बैंकिंग मॉडल कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसने भारतीय बैंकिंग में एक नए युग की नींव रखी। वाघुल ने 24 वर्षों तक आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन और CEO के रूप में कार्य किया।

इसके अलावा, वाघुल ने इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी ICICI सिक्योरिटीज की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने क्रिसिल की स्थापना करके भारत में क्रेडिट रेटिंग की अवधारणा को भी आगे बढ़ाया। वे करीब दस सालों तक क्रिसिल के फाउंडर चेयरमैन रहे और देश में सबसे बेहतर क्रेडिट रेटिंग प्रैक्टिसेज को डेवलप करने में मदद की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।