चिलचिलाती गर्मी में ठंडक पहुंचाने वाली इंस्ट्रैंट ड्रिंक मिक्स रसना (Rasna) अब दिवालिया होने की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में इसके खिलाफ एक दिवालिया याचिका दायर हुआ है। यह याचिका 71 लाख रुपये के बकाए रकम से जुड़ी हुई है। इस दिवालिया याचिका को लॉजिस्टिक्स कंपनी भारत रोड कैरियर प्राइवेट लिमिटेड (Bharat Road Carrier Pvt Ltd.) ने दायर किया था। इस मामले में ट्रिब्यूनल की अहमदाबाद ने रविंद्र कुमार ने अंतरिम रिजॉल्यूशनल प्रोफेशनल के तौर पर नियुक्त कर दिया है। लॉजिस्टिक्स कंपनी के मुताबिक इसने रसना को कई सामान भेजे थे जिसकी इनवॉइस अप्रैल 2017 से अगस्त 2018 के बीच बनी थी यानी यह मामला कोरोना महामारी से काफी पहले का है।
