ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के लिए सितंबर 2022 तिमाही उम्मीद के मुकाबले अधिक बेहतर रहा। इसमे अनुमान के मुकाबले दोगुने से अधिक सब्सक्राइबर्स जोड़े। रेवेन्यू के आंकड़े भी शानदार रहे। इसके चलते नेटफ्लिक्स के शेयरों में खरीदारी को लेकर होड़ मची और मंगलवार को भाव 14 फीसदी से अधिक उछल गए।
