Warner Bros. Deal: पैरामाउंट से नहीं हारना चाहती Netflix, ऑफर का साइज बढ़ाने को तैयार

Warner Bros. Deal: वार्नर ब्रदर्स ने नेटफ्लिक्स के ऑफर पर शेयरहोल्डर्स की मंशा जानने के लिए 20 मार्च को वोटिंग रखी है। नेटफ्लिक्स के पास बहुत सारा पैसा है, जिससे उसे आगे बढ़ने के लिए कुछ फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। डील को लेकर ब्रेकअप फीस 5.8 अरब डॉलर रखी गई है

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग बिजनेस के लिए 27.75 डॉलर प्रति शेयर या 82.7 अरब डॉलर की बोली लगाई है।

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक (Warner Bros Discovery Inc) के टीवी, फिल्म स्टूडियोज और स्ट्रीमिंग डिवीजन की बिक्री होने वाली है। इस बिजनेस को खरीदने के लिए नेटफ्लिक्स और पैरामाउंट एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। टक्कर कांटे की है। खबर है कि नेटफ्लिक्स के पास काफी कैश है और अगर कॉम्पिटिटर पैरामाउंट स्काईडांस अपना ऑफर बढ़ाती है, तो वह भी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के लिए अपना ऑफर बढ़ा सकती है। यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से कही गई है।

वार्नर ब्रदर्स ने नेटफ्लिक्स के ऑफर पर शेयरहोल्डर्स की मंशा जानने के लिए 20 मार्च को वोटिंग रखी है। लेकिन साथ ही पैरामाउंट को और अच्छी बोली लगाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग बिजनेस के लिए 27.75 डॉलर प्रति शेयर या 82.7 अरब डॉलर की बोली लगाई है। वहीं पैरामाउंट ने पूरी कंपनी के लिए 30 डॉलर प्रति शेयर या 108.4 अरब डॉलर की पेशकश की है।

रॉयटर्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि नेटफ्लिक्स के पास बहुत सारा पैसा है, जिससे उसे आगे बढ़ने के लिए कुछ फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी की बैलेंस शीट में लगभग 9.03 अरब डॉलर कैश और कैश के बराबर चीजें थीं।


वार्नर ब्रदर्स रिजेक्ट कर चुकी है पैरामाउंट की लेटेस्ट टेकओवर बिड

वार्नर ब्रदर्स ने मंगलवार को पैरामाउंट की लेटेस्ट हॉस्टाइल टेकओवर बिड को रिजेक्ट कर दिया, लेकिन सोमवार के आखिर तक "बेस्ट एंड फाइनल" ऑफर जमा करने का समय दिया। पैरामाउंट ने कहा है कि वह स्टूडियो के लिए लॉन्च किए गए टेंडर ऑफर को आगे बढ़ाती रहेगी और नेटफ्लिक्स के साथ मर्जर का विरोध करेगी। पैरामाउंट अभी भी वार्नर ब्रदर्स की आगामी सालाना मीटिंग के लिए डायरेक्टर्स को नॉमिनेट करने की योजना बना रही है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के फिल्म स्टूडियो ने सिनेमा जगत को हैरी पॉटर, द डार्क नाइट ट्रायोलॉजी, द मैट्रिक्स, द लॉर्ड ऑफ रिंग्स और DC Universe जैसे नगीने दिए हैं।

सरकार ने अदाणी ग्रुप को दिया निर्देश, अब नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क लगा सकेंगी टेलीकॉम कंपनियां

Netflix ने तोड़ा सौदा तो देने होंगे $5.8 अरब

नेटफ्लिक्स इंक और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक के बीच डील को लेकर ब्रेकअप फीस 5.8 अरब डॉलर रखी गई है। अगर डील नेटफ्लिक्स की ओर से तोड़ी जाती है या इसे रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिल पाता है तो इस अमाउंट को नेटफ्लिक्स को टारगेट यानि कि सेलर को देना होगा। सौदे के तहत वार्नर ब्रदर्स के लिए रिवर्स ब्रेकअप फीस के तौर पर 2.8 अरब डॉलर का अमाउंट तय हुआ है। अगर कंपनी के शेयरहोल्डर नेटफ्लिक्स संग डील के खिलाफ वोट करते हैं तो वार्नर ब्रदर्स को यह अमाउंट नेटफ्लिक्स को पे करना होगा। वहीं अगर वार्नर ब्रदर्स किसी और के ऑफर को स्वीकार करती है, तो नए खरीदार को यह जुर्माना देना होगा। पैरामाउंट स्काईडांस ने अपने ऑफर में ब्रेकअप फीस 5 अरब डॉलर रखी है।

हाल ही में पैरामाउंट स्काईडांस ने ऑफर दिया कि अगर वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, नेटफ्लिक्स के साथ डील नहीं करती है तो वह उसकी ओर से 2.8 अरब डॉलर की रिवर्स ब्रेकअप फीस को नेटफ्लिक्स को देगी। साथ ही यह भी कहा है कि अगर पैरामाउंट के साथ डील फेल होती है तो वह वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयरहोल्डर्स को हर तिमाही के लिए एक्स्ट्रा कैश देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।