निशाने पर लगा Netflix का यह दो तीर, 8% बढ़ गए सब्सक्राइबर्स

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स (Netflix) ने पिछले साल दो पॉलिसी तैयार की थी। इन दोनों ही पॉलिसी को कंपनी ने पिछले साल तब लाया था जब दस साल में पहली बार इसके सब्सक्राइबर घटे थे। इसका अब पॉजिटिव असर दिखने लगा है। जून तिमाही में इसने 59 लाख ग्राहक जोड़े। वहीं इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू भी बढ़ गया

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 10:03 AM
Story continues below Advertisement
नेटफ्लिक्स ने अनुमान लगाया है कि तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2023 में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं नेट सब्सक्राइबर एडीशन की बात करें तो नेटफ्लिक्स के मुताबिक इसका आंकड़ा तीसरी तिमाही में दूसरी तिमाही के लगभग बराबर ही हो सकता है।

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स (Netflix) ने पासवर्ड शेयरिंग पर सख्ती की जिसका असर इसके तिमाही नतीजे पर दिख रहा है। इस सख्ती के चलते जून तिमाही में इसने 59 लाख ग्राहक जोड़े। वहीं इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू भी अप्रैल-जून 2023 में 3 फीसदी उछलकर 819 करोड़ डॉलर और नेट इनकम 3 फीसदी बढ़कर 149 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अब आगे की बात करें तो कंपनी ने अनुमान लगाया है कि इस साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई-दिसंबर 2023 में इसका रेवेन्यू तेजी से बढ़ेगा क्योंकि पेड शेयरिंग के साथ-साथ ऐड सपोर्टेड प्लान में स्थाई ग्रोथ का पूरा फायदा रिजल्ट पर दिखने लगेगा।

कंपनी ने इस बार इसका अलग से आंकड़ा नहीं दिया है कि ऐड सपोर्टेड टियर से कितना रेवेन्यू बढ़ा और नई पासवर्ड पॉलिसी से क्या फर्क पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी का मानना है कि अभी रेवेन्यू का ब्रेकडाउन देना काफी जल्दबाजी होगी।

Loan Apps की मनमानी पर कैसे लगेगी लगाम? Zerodha के Nikhil Kamath ने दिए सुझाव


पासवर्ड शेयरिंग पर सख्ती और ऐड सपोर्टेड प्लान क्या हैं?

मई में नेटफ्लिक्स ने अपने सब्सक्राइबर्स को दूसरे के खातों के इस्तेमाल को बंद करने के नियम की जानकारी देनी शुरू कर दी थी। नेटफ्लिक्स ने जानकारी दी था कि सब्सक्राइबर अपने परिवार के बाहर के किसी शख्स को या तो प्रोफाइल ट्रांसफर कर सकते थे ताकि वह अपने खुद के अकाउंट के लिए पेमेंट करें या वह हर शख्स के लिए अतिरिक्त 7.99 डॉलर का पेमेंट कर सकते हैं। अभी यह नियम अमेरिका में लागू है लेकिन अब बुधवार से बाकी ग्राहकों के लिए भी लागू हो जाएगा। मई में कंपनी ने कहा था कि पेड शेयरिंग पॉलिसी 100 से अधिक देशों में लागू हो चुकी है, जहां से इसे 80 फीसदी से अधिक रेवेन्यू आता है।

वहीं दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स ने सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए पिछले साल नवंबर 2022 में ऐड-सपोर्टेड प्लान लॉन्च किया था। इसका प्राइस रेगुलर प्लान से कम रखा गया। जैसे कि अमेरिका की बात करें तो यहां स्टैंडर्ड प्लान 15.49 डॉलर प्रति महीने और प्रीमियम प्लान 19.99 डॉलर प्रति महीने का है तो दूसरी तरफ विज्ञापनों के साथ स्टैंडर्ड प्लान महज 6.99 डॉलर प्रति महीने का है। ऐड प्लान में वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इन दोनों ही पॉलिसी को कंपनी ने पिछले साल तब लाया था जब दस साल में पहली बार इसके सब्सक्राइबर घटे थे।

upGrad के मुंबई ऑफिस पहुंचे GST के अधिकारी, ये है पूरा मामला

अब आगे क्या है रुझान

नेटफ्लिक्स ने अनुमान लगाया है कि तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2023 में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं नेट सब्सक्राइबर एडीशन की बात करें तो नेटफ्लिक्स के मुताबिक इसका आंकड़ा तीसरी तिमाही में दूसरी तिमाही के लगभग बराबर ही हो सकता है। अब दिसंबर 2023 तिमाही की बात करें तो कंपनी का मानना है कि इसमें रेवेन्यू में तेज उछाल दिख सकती है क्योंकि पासवर्ड शेयरिंग पर सख्ती और ऐड रेवेन्यू बढ़ने का असर रिजल्ट दिखने लगेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।