डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नार्डिक्स (Novo Nordisk) ने भारत में वजन कम करने वाली दवा वीगोवी (Wegovy) लॉन्च की है। यह दवा आज लॉन्च हुई है और इस महीने के आखिरी तक फार्मेसी पर बिकने लगेगी। इसका इंजेक्शन हफ्ते में एक बार लगेगा। इसे पांच डोजेज फॉर्म- 0.25 एमजी, 0.5 एमजी, 1 एमजी, 1.75 एमजी और 2.4 एमजी में लॉन्च किया गया है। इसे इस्तेमाल करना आसान होगा क्योंकि यह एक पेन डिवाइस के रूप में उपलब्ध होगा। नोवो नॉर्डिस्क पहले ही भारत में एक ओरल दवा सेमाग्लूटाइड बेचती है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए है। इसे कंपनी ने वर्ष 2022 में लॉन्च किया था।
किस दाम पर उपलब्ध होगी वजन कम करने वाली इंजेक्शन?
नोवो नॉर्डिस्क की वीगोवी के दाम की बात करें तो एक महीने के लिए इसकी 0.25 एमजी, 0.5 एमजी और 1 एमजी डोज की लागत ₹17,345 है। इसके हायर डोज की बात करें तो 1.75 एमजी की लागत एक महीने के लिए ₹24,280 और 2.4 एमजी डोज की लागत ₹26,050 पड़ेगी। इसकी डोज साइकिल चार हफ्ते की है। पहले चार हफ्ते सबसे छोटी डोज यानी हर हफ्ते 0.25 एमजी वाली डोज चलेगी और फिर इसके बाद डोज धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी यानी कि अगले महीने के हर हफ्ते 0.5एमजी वाली और फिर अगले महीने हर हफ्ते 1 एमजी वाली डोज चलेगी। इसके बाद डॉक्टर के ऊपर यह होगा कि डोज को और बढ़ाना है, बनाए रखना है या और घटाना है।
इस मामले में इकलौती दवा है Wegovy
क्रोनिक वेट मैनेजमेंट और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के लिए वेट मैनेजमेंट की वीगोवी पहली और इकलौती दवा है। यह दवा को-मॉर्बिडिटीज यानी दो या दो से अधिक बीमारियों से ग्रसित लोगों के मामले में 27 के नीचे बीएमआई (बॉडी मॉस इंडेक्स) और बिना को-मॉर्बिडीज वाले 30 के ऊपर बीएमआई वाले लोगों के लिए है। कंपनी का कहना है कि अभी अभी इसे भारत में बनाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।