October Aviation Data: देश में आने-जाने के लिए पिछले महीने यात्रियों ने जमकर किया हवाई सफर, सरकारी आंकड़ों से खुलासा

October Aviation Data: पिछले महीने देश के भीतर आवाजाही के लिए हवाई सफर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा और इसका खुलासा आज जारी सरकारी आंकड़ों से हुआ है

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 2:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले महीने हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी रही। हालांकि अभी भी यह कोरोना के पहले के स्तर पर नहीं पहुंच सका।

October Aviation Data: पिछले महीने देश के भीतर आवाजाही के लिए हवाई सफर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा और इसका खुलासा आज जारी सरकारी आंकड़ों से हुआ है। इसके मुताबिक अक्टूबर में 1.44 करोड़ यात्रियों ने हवाई सफर किया जो पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले 27 फीसदी अधिक रहा। वहीं सितंबर 2022 के मुकाबले भी इसमें तेजी दिखी। सितंबर में 1.03 करोड़ यात्रियों ने घरेलू हवाई सफर किया था। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने आज 22 नवंबर को घरेलू हवाई यात्रियों से जुड़े अक्टूबर 2022 के आंकड़े जारी किए हैं।

कोरोना के पहले के लेवल पर नहीं पहुंचा आंकड़ा

पिछले महीने हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी रही। हालांकि अभी भी यह कोरोना के पहले के स्तर पर नहीं पहुंच सका। अक्टूबर 2019 में 1.23 करोड़ यात्रियों ने घरेलू सफर किया था जबकि पिछले महीने 1.44 करोड़ यात्रियों ने। इस साल जनवरी से लेकर अक्टूबर की बात करें तो 9.88 करोड़ यात्रियों ने घरेलू हवाई सफर किया जो सालाना आधार पर 59 फीसदी अधिक रहा।


Multibagger Stock:  ढाई साल में 594% मिला रिटर्न, अब एक महीने में ही 13%  कमाने का मौका, इस सूगर कंपनी पर एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

मार्केट शेयर में गिरावट के बावजूद Indigo टॉप पर

कंपनियों के मार्केट शेयर की बात करें तो देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो का मार्केट शेयर तिमाही आधार पर अक्टूबर में एक फीसदी गिरकर 56.7 फीसदी रह गया। पिछले महीने इंडिगो से 64.71 लाख यात्रियों ने सफर किया। 10.49 लाख यात्रियों के साथ विस्तारा (Vistara) के भी मार्केट शेयर में गिरावट रही और अक्टूबर में यह 9.2 फीसदी रह गया। हालांकि यह दूसरी सबसे बड़ी विमान कंपनी बनी रही। अगस्त में इसका मार्केट शेयर 9.7 फीसदी था।

गोफर्स्ट का मार्केट शेयर अक्टूबर में गिरकर 7 फीसदी पर आ गया। सितंबर में यह 7.9 फीसदी और अगस्त 2022 में 8.6 फीसदी पर था। अक्टूबर में 8.02 लाख यात्रियों ने गोफर्स्ट से सफर किया। पिछले महीने 10.38 लाख यात्रियों के साथ एयर इंडिया का मार्केट शेयर गिरकर 9.1 फीसदी रह गया। एयर एशिया के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी हुई और 1.70 फीसदी की उछाल के साथ 7.6 फीसदी पर पहुंच गया। स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 7.3 फीसदी पर बना रहा। देश की सबसे नई विमानन कंपनी आकाशा एयर का मार्केट शेयर गिरकर 1.4 फीसदी रह गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।