Multibagger Stock: ढाई साल में 594% दिया रिटर्न, अब एक महीने में ही 13% कमाने का मौका, इस सूगर कंपनी पर एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Multibagger Stock: सुगर इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering and Industries) के शेयरों ने महज ढाई साल में निवेशकों की पूंजी में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की है और अभी भी तेजी के रूझान दिख रहे हैं

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 12:21 PM
त्रिवेणी इंजीनियरिंग चीनी बनाने के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। (File Photo- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: सुगर इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering and Industries) के शेयरों ने महज ढाई साल में निवेशकों की पूंजी में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की है। बाजार के जानकारों के मुताबिक इसकी तेजी अभी भी थमी नहीं है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एडलवाइज का आकलन है कि महज एक महीने में ही इससे 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। आज 22 नवंबर की बात करें तो इसके शेयर अभी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 273.75 रुपये के भाव (Triveni Engineering and Industries Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। इसका मार्केट कैप 6,608.38 करोड़ रुपये है।

    निवेश के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

    वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी एडलवाइज ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग को खरीदारी की रेटिंग दी है। इसमें निवेश के लिए 310 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव (Triveni Engineering and Industries Share Price) से 13 फीसदी से अभी अधिक अपसाइड है। एडलवाइज के मुताबिक निवेशकों को इसमें शॉर्ट टर्म यानी एक महीने तक के लिए 310 रुपये के टारगेट प्राइस पर पैसे लगाते समय 270 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस रखना चाहिए।


    Nykaa Share Price: नायका में बिकवाली जारी, आज फिर इस बड़ी डील से 5% टूट गए शेयर 

    27% डिस्काउंट पर मिल रहे शेयर

    त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर पिछले साल 22 नवंबर को 185.65 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी बढ़ी और 101 फीसदी मजबूत होकर 19 अप्रैल 2022 को 374 रुपये के भाव पर पहुंच जाएगा। हालांकि फिर इसके शेयरों पर दबाव दिखा और अब तक यह करीब 27 फीसदी टूट चुका है। हालांकि अब मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें तेजी का रूझान देख रहे हैं।

    Triveni Engineering के बारे में डिटेल्स

    त्रिवेणी इंजीनियरिंग चीनी बनाने के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। इसके अलावा यह इंजीनियरिंग बिजनेस, पॉवर ट्रांसमिशन, वाटर और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशंस और डिफेंस में भी मार्केट लीडर है। यह कंपनी 1932 में खुली थी और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स के मुताबिक इसमें 6500 से अधिक एंप्लॉयी काम करते हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।