Oil India Q3 results : दिसंबर तिमाही में 2608 करोड़ का मुनाफा, जानिए कैसे रहे नतीजे

Oil India Q3 results : दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,608 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में तेल कंपनी को 2,528 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। ऑयल इंडिया के शेयरों में आज 0.77 फीसदी की तेजी देखी गई

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 6:55 PM
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने आज 13 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Oil India Q3 results : ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने आज 13 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 3 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी ने 2,608 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में तेल कंपनी को 2,528 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। ऑयल इंडिया के शेयरों में आज 0.77 फीसदी की तेजी देखी और यह 470.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे Oil India के तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से OIL का रेवेन्यू 10,912.61 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 10,577.58 करोड़ रुपये से 3 फीसदी अधिक है। FY24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कच्चे तेल का EBIT 1,430.38 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 1,542.73 करोड़ रुपये से 7 फीसदी कम है। इस बीच, नेचुरल गैस सेगमेंट से EBIT 726.69 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,091.21 करोड़ रुपये था।


कैसा रहा है Oil India के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Oil India के शेयरों में 19 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 68.61 फीसदी का मुनाफा कराया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 24.36 फीसदी चढ़ चुके हैं। वहीं, पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 82.70 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।