अमेरिकी IT कंपनी ओरेकल (Oracle) लागत कम करने के लिए एक और बार छंटनी कर सकती है। इससे भारत में हजारों कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि नौकरियों में यह कटौती बड़े पैमाने पर होगी। खबरों के मुताबिक, टीमों से अपना कुल बजट कम करने के लिए कहा गया है, जिससे कई विभागों में नौकरियों के जाने की संभावना बढ़ गई है। छंटनी के तहत कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा, यह अभी साफ नहीं है।
