Oracle Freshers Salary 2025: हाल ही में टेक इंडस्ट्री में कई कंपनियों ने जॉब्स में कटौती की है। हालांकि इसके बाद भी ओरेकल इंडिया ने फ्रेशर्स को निराश नहीं किया है। ओरेकल ने फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए आकर्षक सैलरी पैकेज का एलान किया है जिसकी खूब चर्चा है। अगर आप एक फ्रेशर हैं और एक अच्छे करियर की तलाश में हैं, तो ओरेकल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
अलग-अलग पदों के लिए ये है सैलरी स्ट्रक्चर
ओरेकल में कई तरह के रोल होते हैं और हर रोल के लिए सैलरी अलग-अलग होती है। आइए आपको बताते हैं कि 2025 में फ्रेशर जॉब्स के लिए सैलरी कितनी है। सॉफ्टवेयर रोल्स में सबसे ज्यादा सैलरी है। अगर आप कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं, तो ओरेकल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।
MTS सॉफ्टवेयर इंजीनियर: यह ओरेकल में एक फ्रेशर के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब है। इसमें आपको ₹20.2 लाख से ₹34.4 लाख तक सालाना मिल सकते हैं।
सॉफ्टवेयर डेवलपर: इस रोल में फ्रेशर्स को सालाना ₹15.3 लाख से ₹24 लाख के बीच सैलरी मिलती है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर: अगर आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो आपकी शुरुआती सैलरी ₹13.7 लाख से ₹23.9 लाख के बीच हो सकती है।
अन्य टेक्निकल और एनालिस्ट रोल्स
सॉफ्टवेयर के अलावा, ओरेकल में और भी कई पद हैं जहां फ्रेशर्स को मौका मिलता है।
सीनियर टैक्स एनालिस्ट: इस रोल के लिए आपकी शुरुआती सैलरी ₹10.6 लाख से ₹12.6 लाख तक हो सकती है।
टेक्निकल एनालिस्ट: यह एक और बढ़िया पद है जिसमें फ्रेशर्स को सालाना ₹8 लाख से ₹10.5 लाख मिलते है।
एसोसिएट कंसलटेंट: इस पद पर काम करने वाले फ्रेशर्स को ₹6 लाख से ₹12 लाख तक की सैलरी मिल सकती है।
ओरेकल भारत में फ्रेशर्स के लिए एक आकर्षक करियर ऑप्शन है। यह कंपनी न केवल अच्छी सैलरी देती है, बल्कि फ्रेशर्स को सीखने और आगे बढ़ने के भरपूर मौके भी देती है। अगर आप एक शानदार करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो ओरेकल को अपनी जॉब वाली लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।