PM Kisan Samman Nidhi Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। PM Kisan के रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड का नंबर आने के बाद ही पति या पत्नी या उस परिवार के किसी एक सदस्य को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ मिल पाएगा। योजना के तहत अब नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य (Ration Card Mandatory) होगा। इसके अलावा दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। बिना इसके आपको अगली किस्त नहीं मिलेगी।
