PM Kisan Yojana 10th Installment: पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार देश के सभी किसान बेसब्री से कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के तहत सरकार किसानों को दो-दो हजार रुपये तीन किश्तों में मिलते हैं। अभी तक 10वीं किश्त देने को लेकर सरकार की तरफ से कोई भी घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल सरकार ने 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपयी की जन्मदिवस के दिन ट्रांसफर किये गये थे। इस बार भी किसान उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें 4 दिन बाद किश्त के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
