Get App

Andhra Bank के पूर्व सीईओ संभालेंगे बंगलुरु की फिनटेक कंपनी, RBI ने दी मंजूरी

बेंगलुरु की फिनटेक स्लाइस (Slice) की एसएफबी (स्मॉल फाइनेंस बैंक) नॉर्थ-ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance Bank) की कमान अब सतीश कुमार कालरा संभालेंगे। नॉर्थ ईस्ट एसएफबी (स्मॉल फाइनेंस बैंक) ने सतीश कुमार कालरा के नाम का अंतरिम एमडी और सीईओ के तौर पर ऐलान किया है। उनके नाम को एसएफबी के बोर्ड और केंद्रीय बैंक RBI से भी मंजूरी मिल चुकी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 25, 2023 पर 6:05 PM
Andhra Bank के पूर्व सीईओ संभालेंगे बंगलुरु की फिनटेक कंपनी, RBI ने दी मंजूरी
अक्टूबर में Slice और गुवाहाटी के North East Small Finance Bank ने आपस में विलय का ऐलान किया था। इसके चलते पहली बार कोई फिनटेक स्मॉल फाइनेंस बैंक बनने वाला है।

बेंगलुरु की फिनटेक स्लाइस (Slice) की एसएफबी (स्मॉल फाइनेंस बैंक) नॉर्थ-ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance Bank) की कमान अब सतीश कुमार कालरा संभालेंगे। नॉर्थ ईस्ट एसएफबी (स्मॉल फाइनेंस बैंक) ने सतीश कुमार कालरा के नाम का अंतरिम एमडी और सीईओ के तौर पर ऐलान किया है। उनके नाम को एसएफबी के बोर्ड और केंद्रीय बैंक RBI से भी मंजूरी मिल चुकी है। सतीश के पास 40 साल से अधिक का बैंकिंग अनुभव है और इससे पहले वह आंध्रा बैंक के एमडी और सीईओ (CMD) थे। उन्हें क्रेडिट, ट्रेजरी और रिस्क मैनेजमेंट फील्ड में महारत हासिल है। आंध्रा बैंक में रहते हुए उन्होंने क्रेडिट में 13% की सालाना चक्रवृद्धि दर की ग्रोथ (CAGR) हासिल की और 1200 से अधिक नई शाखाएं शुरू कीं।

Slice और North East Small Finance Bank के बारे में

कुछ महीने पहले अक्टूबर की शुरुआत में स्लाइस और गुवाहाटी के नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आपस में विलय का ऐलान किया था। इसके चलते पहली बार कोई फिनटेक स्मॉल फाइनेंस बैंक बनने वाला है। अधिकतर फिनटेक का कारोबारी मॉडल लेंडिंग पर आधारित है और यहां फंड की लागत अहम हो जाती है। हालांकि अब SFB बनने के बाद रेगुलेटेड एंटिटी के रूप में स्लाइस पैसों को डिपॉजिट भी कर सकता है यानी कि अधिकतर बाकी फिनटेक और एनबीएफसी की तुलना में इसे क्रेडिट के लिए बेहतर दरों पर पैसे जुटाने में आसानी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें