रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कर्मचारियों के एक यूनियन ने वेतन मुद्दे का समाधान न होने पर एक साथ आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी। आंदोलन की योजना में RBI कर्मचारियों का 30 नवंबर को एक साथ कैजुअल लीव (सामूहिक अवकाश) पर जाना भी शामिल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड एंप्लॉयीज ने वेतन समझौते के मुद्दे के तत्काल समाधान की मांग की है।
