केंद्रीय बैंक RBI अब सोलर पैनल मैनुफैक्चरिंग को प्रॉयोरिटी सेक्टर लेंडिंग ब्रेकेट में शामिल करने पर विचार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है। आरबीआई इस पर अगले दो से तीन महीने में इस पर फैसला ले सकता है। सभी हितधारकों के साथ चर्चा के बाद दो सिफारिशों पर सहमति बनी है। एक अधिकारी के मुताबिक बैंकों ने सोलर पैनल मैनुफैक्चरर्स को प्रॉयोरिटी सेक्टर का टैग देने की बात कही थी। रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री इस सेक्टर के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में बदलाव करने पर विचार कर रही है।
