रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries Ltd (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने आज हुई कंपनी के 45वीं AGM को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस समूह की मीडिया बिजनेस शाखा ने वित्त वर्ष 2022 में अब तक का अपना सबसे हाइएस्ट ग्रोथ हासिल किया है। इस अवधि में कंपनी के मीडिया बिजनेस को रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन और विज्ञापन हासिल हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस मीडिया बिजनेस के नेशनल चैनल CNN-News18, CNBC-TV18 और News18India लगातार नंबर 1 पर बने हुए हैं। वहीं मनीकंट्रोल दुनिया की सबसे पॉपुलर सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट बन गया है।
उन्होंने आगे बताया कि कंपनी की एंटरटेनमेंट शाखा Viacom18 ने भी सपोर्ट्स सेक्टर में कदम रखते हुए अपनी लीडरशिप पोजिशन को और मजबूत कर लिया है। उसको IPL का 5 साल का डिजिटल राइट मिला है। Viacom18 पहले से ही Football, Badminton, Basketball और Tennis के डिजिटल राइट्स रखता है। अब इस सूची में क्रिकेट का भी नाम शामिल हो गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि Viacom18 मूवी राइट्स और OTT के ऑरिजनल कंटेन्ट पर काफी बढ़ चढ़कर निवेश कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने टेलिकॉम और ब्रॉडबैंड फर्म जियो के जरिए पूरी भारत में 5G सेवाएं लॉन्च करने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)