रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 19 जून को रिलायंस की 49वीं एजीएम को संबोधित किया। उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री सबसे लंबे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। पब्लिक सर्विस में यह एक बड़ी उपलब्धि है।
अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ग्रोथ का विजन और योजनाओं को पूरा करने की उनकी क्षमता ने बीते एक दशक में देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने पब्लिक ऑफिस में लगातार 25 साल पूरे करने के लिए भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।
पीएम मोदी अक्तूबर 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। तब से वह लगातार चुनाव जीतकर देश की सेवा कर रहे हैं। पहले वह मुख्यमंत्री बने और अब वह देश के प्रधानमंत्री हैं। अंबानी ने कहा कि पिछले सालों में मोदीजी को जितने वोट मिले हैं उतने ही शायद ही लोकतांत्रिक दुनिया में किसी दूसरे नेता को मिले होंगे।