RIL Q3 Update: रिलायंस ने दिया बड़ा अपडेट, 16 जनवरी को जारी करेगी दिसंबर तिमाही के नतीजे; जानिए डिटेल

RIL Q3 results date: रिलायंस इंडस्ट्रीज 16 जनवरी 2026 को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी। बोर्ड बैठक में स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स को मंजूरी दी जाएगी। एनर्जी, रिटेल और जियो के प्रदर्शन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 9:28 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Industries का शेयर निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में भारी वेटेज रखता है।

RIL Q3 Results Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी 31 दिसंबर 2025 को खत्म तिमाही और नौ महीनों के लिए अपने स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार करेगी और उन्हें मंजूरी देगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके नतीजों का असर अक्सर पूरे बाजार के सेंटीमेंट पर देखने को मिलता है। ऐसे में दिसंबर तिमाही के नतीजों से पहले निवेशकों और एनालिस्ट्स की नजर कंपनी के एनर्जी, पेट्रोकेमिकल, रिटेल और डिजिटल बिजनेस के प्रदर्शन पर रहेगी।

रिलायंस पर ब्रोकरेज की राय


ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley ने Reliance Industries Limited (RIL) पर अपनी ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,847 रुपये कर दिया है, जो पहले 1,701 रुपये था। यह गुरुवार के के क्लोजिंग प्राइस 1,470.70 रुपये से करीब 26 प्रतिशत अपसाइड दिखाता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि 2026 में रिलायंस को हर तिमाही अर्निंग्स अपग्रेड और वैल्यूएशन री-रेटिंग का फायदा मिल सकता है, जिसे कई ग्रोथ कैटलिस्ट्स और करीब 50 अरब डॉलर की संभावित वैल्यू क्रिएशन सपोर्ट करती है।

Q3 में किन सेगमेंट्स पर रहेगा फोकस

दिसंबर तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन और पेट्रोकेमिकल डिमांड जैसे फैक्टर्स अहम रहे हैं। इसके अलावा, रिलायंस रिटेल के फेस्टिव सीजन परफॉर्मेंस और जियो के सब्सक्राइबर ग्रोथ व एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) जैसे आंकड़े भी बाजार की नजर में रहेंगे।

बोर्ड मीटिंग के बाद होगी एनालिस्ट मीट

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह भी साफ किया है कि बोर्ड बैठक के बाद एनालिस्ट मीट आयोजित की जाएगी। इसमें रिलायंस मैनेजमेंट दिसंबर तिमाही और नौ महीनों के नतीजों पर विस्तार से चर्चा करेगा और आगे के बिजनेस आउटलुक पर भी संकेत दे सकता है।

निवेशकों के लिए क्यों अहम है रिजल्ट

Reliance Industries का शेयर निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में भारी वेटेज रखता है। ऐसे में नतीजों के बाद स्टॉक में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों के लिए यह जानना अहम होगा कि कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी, कैपेक्स प्लान और अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट्स की दिशा आगे कैसी रहने वाली है।

Bharat Coking Coal IPO: 9 जनवरी से खुलेगा IPO, पैसा लगाने से पहले जानिए 8 बड़े जोखिम और एक्सपर्ट की राय

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।