Reliance Industries : रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मकसद ट्रेडिशनल फ्यूल के अल्टरनेटिव के रूप में अफोर्डेबल ग्रीन हाइड्रोजन प्रोवाइड करना है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने FY23 की एनुअल रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अंबानी ने कहा कि FY23 में RIL की टीमों ने सभी साइटों पर सस्टेनेबल सॉल्यूशन खोजने की दिशा में काम किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2022-23 में गैसीफायर में टॉरफाइड बायोमास की फायरिंग के साथ अपना पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन हासिल किया।
