FY25 में देश में सीमेंट की डिमांड 7-8% बढ़ने की उम्मीद, UltraTech ने कहा- बढ़ते कंस्ट्रक्शन से मिलेगी मदद

Aditya Birla group की फ्लैगशिप कंपनी UltraTech ने कहा कि कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी से बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सीमेंट इंडस्ट्री में अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 3.5 से चार करोड़ टन कैपिसिटी बढ़ने का अनुमान है

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में मौजूदा वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग सात से आठ फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

India Cement Demand: देश में मौजूदा वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग सात से आठ फीसदी बढ़ने का अनुमान है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने हाल ही में जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि इस बढ़ोतरी को देशभर में कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी में बढ़ोतरी से मदद मिलेगी। आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी ने कहा कि इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सीमेंट इंडस्ट्री में अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 3.5 से चार करोड़ टन कैपिसिटी बढ़ने का अनुमान है।

UltraTech ने क्या कहा?

मांग में इस बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष (2024-25) में इंडस्ट्री की कैपिसिटी यूटिलाइजेशन 72 फीसदी तक पहुंच जाएगा, जो 2022-23 में लगभग 68 फीसदी था। अल्ट्राटेक ने कहा, “देश भर में इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और हाउसिंग सेक्टर में कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी में वृद्धि के कारण चालू वित्त वर्ष (2024-25) में सीमेंट की मांग सात से आठ फीसदी बढ़ने का अनुमान है।”


पीएम गति शक्ति के सिद्धांतों का पालन करते हुए इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की इंडीग्रेटेड और कोऑर्डिनेटेड प्लानिंग और इंप्लीमेंटेशन पर ‘एकजुट ध्यान’ दिया गया है। कंपनी ने कहा कि अहम सेक्टर्स के लिए एक्सपेंडिचर आवंटित करने को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा, सिंगल नोडल एजेंसी/ट्रेजरी सिंगल अकाउंट सिस्टम का इस्तेमाल करके रिसोर्सेज को समय पर जारी करके कैश मैनेजमेंट की इफेक्टिवनेस को बढ़ाया गया है।

इन्फ्रॉस्ट्रक्चर सेक्टर में आएगी मजबूत ग्रोथ: कुमार मंगलम बिड़ला

कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि भारत का इन्फ्रॉस्ट्रक्चर सेक्टर ‘रिमार्केबल ग्रोथ’ के लिए तैयार है, जिसमें अगले पांच साल में निवेश में सालाना 15.3 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। निवेश बैंक एवं वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बिड़ला ने कहा, ‘‘इस वृद्धि के चलते कुल खर्च 1,450 अरब डॉलर हो सकता है।’’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।