Get App

Russia-Ukraine Conflict : अमेरिका-यूरोप ने लगाए क्या-क्या प्रतिबंध, रूस पर इनका कितना पड़ेगा असर?

जर्मनी ने मंगलवार को नोर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के सर्टिफिकेशन पर रोक लगा दी। इससे संकेत मिलता है कि यूरोप रूस की विशाल एनर्जी इंडस्ट्री को टारगेट करना चाहता है। हालांकि, इससे यूरोप को भी नुकसान होगा, क्योंकि यूरोपीय देशों में नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 3:19 PM
Russia-Ukraine Conflict : अमेरिका-यूरोप ने लगाए क्या-क्या प्रतिबंध, रूस पर इनका कितना पड़ेगा असर?
इंग्लैंड ने भी रूस के पांच बैंकों और वहां के अमीर लोगों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। जिन बैंकों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें रोसिया बैंक, आईएस बैंक, जनरल बैंक, प्रोमस्वाजबैंक और ब्लैक सी बैंक शामिल हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के पूर्वी यूक्रेन के दो इलाकों डोनेट्स्क (Donetsk) और लुहान्स्की (Luhansk) को अलग देश के रूप में मान्यता देने के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने जवाबी कार्रवाई की है। पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, ये बहुत ज्यादा सख्त नहीं हैं। माना जा रहा है कि यह सिर्फ रूस को एक संकेत है कि वह यूक्रेन के खिलाफ मनमानी न करे। उसके नहीं मानने पर पश्चिमी देशों ने सख्त प्रतिबंधों का विकल्प खुला रखा है।

जर्मनी ने नोर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। उसने मंगलवार को इसका ऐलान किया। इसे रूस के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका और यूरोप ने भी रूस पर सीमित प्रतिबंध लगाए हैं। जानकारों का मानना है कि पश्चिमी देश अभी 'इंतजार करो और देखो' की पॉलिसी अपनाना चाहते हैं। आइए जानते हैं पश्चिमी देशों ने रूस पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए हैं और उनका क्या मतलब है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह रूस के खिलाफ शुरुआती प्रतिबंध लगा रहा है। सोमवार को व्हाइट हाउस ने यूक्रेन के उन इलाकों के खिलाफ प्रतिबंध का ऐलान किया, जिन्हें पुतिन ने स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी है। लेकिन, ये प्रतिबंध ज्यादातर सांकेतिक हैं। इनका रूस की अर्थव्यवस्था पर खास असर नहीं पड़ेगा। अमेरिका ने रूस के दो वित्तीय संस्थानों-वीईबी और मिलिट्री बैंक पर भी बैन लगाया है। रूस के सॉवरेन डेट पर भी रोक लगाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें