Get App

SAT ने Brickwork Ratings के खिलाफ SEBI के आदेश पर लगाई रोक

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया को बिजनेस बंद करने का आदेश दिया था

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 1:14 PM
SAT ने Brickwork Ratings के खिलाफ SEBI के आदेश पर लगाई रोक
ब्रिकवर्क और सेबी से जुड़े इस मामले पर अंतिम सुनवाई 15 नवंबर को होगी।

Securities Appellate Tribunal (SAT) ने Brickwork Ratings के खिलाफ SEBI के आदेश पर रोक लगा दी है। सेबी ने रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया को बिजनेस बंद करने का आदेश दिया था। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।

ब्रिकवर्क और सेबी से जुड़े इस मामले पर अंतिम सुनवाई 15 नवंबर को होगी। सेबी ने यह कहते हुए ब्रिकवर्क के बिजनेस पर रोक लगा दी थी कि वह अपनी ड्यूटी निभाने में सही स्किल, केयर और डिलिजेंस का इस्तेमाल करने में नाकाम रही। यह इस क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के खिलाफ इस तरह की पहली कार्रवाई थी।

यह भी पढ़ें : PhysicsWallah अब सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए भी कोचिंग देगी, जानिए क्या है अखिल पांडे का प्लान

ब्रिकवर्क रेटिंग्स को 2008 में लाइसेंस मिला था। यह सेबी में रजिस्टर्ड 7 रेटिंग एजेंसियों में शामिल है। इसके अलावा Crisil, ICRA, Fitch, CARE, Informatics Ratings और Acuite Ragings सेबी में रजिस्टर्ड रेटिंग एजेंसियां हैं। कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रिकवर्क रेटिंग्स के खिलाफ बिजनेस बंद करने के सेबी के आदेश से दूसरी रेटिंग एजेंसियों को फायदा हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें