8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दो बड़े अपडेट्स पर इस समय सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पहला अपडेट है 8वें वेतन आयोग की प्रोग्रेस और दूसरा है आने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा को लेकर।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दो बड़े अपडेट्स पर इस समय सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पहला अपडेट है 8वें वेतन आयोग की प्रोग्रेस और दूसरा है आने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा को लेकर।
चूंकि 8वां वेतन आयोग फिलहाल कंसल्टेशन के दौर में है, इसलिए मौजूदा 7वें वेतन आयोग के तहत ही कर्मचारियों को जल्द ही डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं अब तक के 5 सबसे बड़े और महत्वपूर्ण अपडेट्स, जो सीधे आपकी सैलरी और पेंशन पर असर डालेंगे।
1. क्यों हो रही है DA बढ़ोतरी की चर्चा?
केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) में बदलाव करती है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई और लिविंग कॉस्ट के असर को कम करना है। यह बदलाव पिछले 12 महीनों के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के औसत आंकड़ों के आधार पर तय होता है।
चूंकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अभी लागू नहीं हुई हैं, इसलिए कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत ही डीए का लाभ मिलता रहेगा। जुलाई 2026 की डीए बढ़ोतरी को लेकर उम्मीदें इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि हालिया महंगाई के आंकड़े इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।
2. क्या कहते हैं महंगाई के ताजा आंकड़े?
मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन (MoSPI) द्वारा जारी रिटेल महंगाई के आंकड़ों से साफ है कि बाजार में खाने-पीने की चीजें लगातार महंगी हो रही हैं। अप्रैल 2026 के मुकाबले मई 2026 में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है:
फूड इंफ्लेशन में आई इस तेजी के चलते माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही नया डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को राहत दे सकती है। हालांकि, आखिरी फैसला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के फाइनल डेटा और कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होगा।
3. फिलहाल कितना मिल रहा है DA और कितनी होगी बढ़ोतरी?
पिछली समीक्षा के बाद इस समय सभी केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक पे का 58 फीसदी डीए मिल रहा है। जुलाई 2026 का महीना अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। मौजूदा महंगाई के रुख और एक्सपर्ट्स के अनुमानों के मुताबिक, इस बार DA में 2 से 3 फीसदी की और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 60 या 61 फीसदी तक पहुंच सकता है।
4. कर्मचारी यूनियनों की 8वें वेतन आयोग से क्या हैं मांगें?
पिछले कुछ महीनों के दौरान अलग-अलग कर्मचारी संगठनों और यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं:
कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लॉयीज एंड वर्कर्स: न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाने, बेहतर पेंशन लाभ देने और अलाउंस की समीक्षा करने की मांग।
ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF): पे-स्ट्रक्चर में सुधार करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने और सर्विस बेनिफिट्स को बेहतर बनाने की अपील।
नेशनल जॉइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (NJCA): बेहतर फिटमेंट फैक्टर लागू करने, सैलरी के अंतर को खत्म करने और कर्मचारी-अनुकूल सुधारों की मांग।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगले वेतन ढांचे को तय करते समय बाजार में बढ़ती लागत, कर्मचारियों के मनोबल और रहन-सहन के बदलते खर्चों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
5. 8वें वेतन आयोग की प्रोग्रेस का लेटेस्ट स्टेटस क्या है?
8वां केंद्रीय वेतन आयोग इस समय कंसल्टेशन फेज में है। 3 नवंबर 2025 को इसके गठन के बाद से अब तक करीब 7 महीने पूरे हो चुके हैं। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला यह आयोग अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे- दिल्ली, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर का दौरा कर हितधारकों से फीडबैक ले रहा है।
हाल ही में 22-23 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोग की बैठकें हुईं, जहां कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और वेतन संबंधी चिंताओं पर चर्चा की गई। इसके बाद आयोग के अगले दौर की बैठकें ओडिशा (6-7 जुलाई) और पश्चिम बंगाल (9-10 जुलाई) में होनी तय हैं।
8th CPC
चूंकि नया पे-मैट्रिक्स, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन रिफॉर्म्स तय होने में अभी समय लगेगा, इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए तत्काल राहत का जरिया जुलाई में होने वाली डीए बढ़ोतरी ही बनेगी।
8वें वेतन आयोग की गतिविधियों और आधिकारिक सूचनाओं को ट्रैक करने के लिए आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं: https://8cpc.gov.in/
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।