SBI General Insurance ने नवीन चंद्र झा को नियुक्त किया MD और CEO, जानिए डिटेल

31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान बैंक ने SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 489.67 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी डाली। कंपनी ने कर्मचारियों को ESOP (एम्प्लॉई स्टॉक ओनरशिप प्लान) भी आवंटित किया है और इसके चलते बैंक की हिस्सेदारी 69.95 फीसदी से घटकर 69.11 फीसदी हो गई है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 5:38 PM
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने नवीन चंद्र झा को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी (SBI General Insurance) ने नवीन चंद्र झा को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज बुधवार को यह जानकारी दी। उन्हें इस पद के लिए पेरेंट कंपनी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा नॉमिनेट किया गया है। वह किशोर कुमार पोलुदासु की जगह लेंगे। झा 1994 से एसबीआई से जुड़े थे और इस दौरान उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में अपनी वर्तमान भूमिका से पहले झा एसबीआई के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे।

31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान बैंक ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 489.67 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी डाली। कंपनी ने कर्मचारियों को ESOP (एम्प्लॉई स्टॉक ओनरशिप प्लान) भी आवंटित किया है और इसके चलते बैंक की हिस्सेदारी 69.95 फीसदी से घटकर 69.11 फीसदी हो गई है।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का नेट प्रॉफिट मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में 30.4 फीसदी की वृद्धि के साथ 240 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक की नॉन-लाइफ सब्सिडियरी कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 184 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।


एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने ओवरऑल बिजनेस में भी मजबूत ग्रोथ दर्ज की और ग्रॉस रिटन प्रीमियम (GWP) 12,731 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 फीसदी की वृद्धि है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।