Get App

शीला फोम एकमुश्त ₹2150 करोड़ चुकाकर Kurlon Enterprise को खरीदेगी, शेयर 7% से ज्यादा भागे

शीला फोम का मार्केट उत्तर और पश्चिम भारत में है। जबकि कर्लऑन के प्रोडक्ट दक्षिण और पूर्वी भारत में ज्यादा बिकते हैं। ऐसे में इस डील से शीला फोम का मार्केट चारों तरफ हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 2:53 PM
शीला फोम एकमुश्त ₹2150 करोड़ चुकाकर Kurlon Enterprise को खरीदेगी, शेयर 7% से ज्यादा भागे
ब्रांडेड मार्केट में कुल 25 कंपनियां हैं लेकिन दबदबा सिर्फ Sleepwell और Kurlon का है

Sheela foam Share Price: शीला फोम पहले दो चरण में 3250 करोड़ रुपए में कर्लऑन एंटरप्राइज (Kurlon Enterprise) को खरीदने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने एकमुश्त रकम चुकाते हुए 2150 करोड़ रुपए में अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी को खरीदने का प्लान बनाया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि Kurlon Enterprise की डील वैल्यू इसके एनुअल सेल्स का 2.4 गुना है।

आज दोपहर 12.43 पर शीला फोम के शेयर 11 फीसदी तेजी के साथ 1241 रुपए पर पहुंच गए थे। NSE पर कंपनी के 30,000 शेयरों में खरीद बिक्री हुई।

मनीकंट्रोल ने पहले यह जानकारी दी थी कि शीला फोम कर्लऑन एंटरप्राइज का अधिग्रहण करने वाली है। मार्केट में शीला फोम का Sleepwell Brand और कर्लऑन एंटरप्राइज का Kurl-on ब्रांड लोकप्रिय है। अगर यह डील पूरी हो जाती है तो शीला फोम का मार्केट शेयर भारत के ऑर्गेनाइज्ड फोम मार्केट में मौजूदा 20-25 फीसदी से बढ़कर 35-40 फीसदी तक पहुंच जाएगा।

शीला फोम के फ्लैशिप ब्रांड्स में स्लिपवेल मैट्रेस, फीदर फोम (प्योर PU फोम) और लैमिफ्लेक्स (लेमिनेशन के लिए यूज होने वाला पॉलिस्टर फोम) शामिल है। माना जा रहा है कि इस डील के बाद शीला फोम की कंसॉलिडेटेड आमदनी 900 करोड़ रुपए बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं इस सौदे से शीला फोम को सस्ता कच्चा माल ( TDI) मिल जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें