Get App

Binance biggest Crypto Hack: ₹60000 करोड़ की चोरी में 90% घाटा रिकवर! FBI का दावा- North Korea से हुआ हमला

Binance Biggest Crypto Hack: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर क्रिप्टो के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी हुई है। लगभग ₹60,000 करोड़ की इस सेंध ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि इस मामले में उत्तर कोरिया का कितना हाथ है, इसकी जांच हो रही है और अब FBI ने आधिकारिक तौर पर कह दिया है कि उत्तर कोरिया ही इस हमले के पीछे है। जानिए पूरा मामला, इसमें अब तक क्या-क्या हुआ और निवेशकों की पूंजी कितनी सुरक्षित है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 9:30 AM
Binance biggest Crypto Hack: ₹60000 करोड़ की चोरी में 90% घाटा रिकवर! FBI का दावा- North Korea से हुआ हमला
Binance Biggest Crypto Hack: बाईनेंस के हॉट वॉलेट्स पर 29 अक्टूबर को साइबर हमला करके हैकर्स ने $634 करोड़ (लगभग ₹60 हजार करोड़) के डिजिटल एसेट्स चुरा लिए। अब इसमें उत्तरी कोरिया का हाथ होने की बात सामने आ रही है।

Binance biggest Crypto Hack: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance पर हुए करीब $634 करोड़ (लगभग ₹60,000 करोड़) के साइबर हमले ने पूरी क्रिप्टो इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। हालांकि कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए दावा किया है कि चोरी हुए क्रिप्टो एसेट्स में से करीब 90% की भरपाई कर दी गई है। शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए क्रिप्टो कंपनी ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से विड्रॉल सर्विसेज फिर से शुरू करने के लिए काम हो रहा है। वहीं अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने इस हमले के लिए उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप ट्रेडट्रेटर (TraderTraitor) को जिम्मेदार ठहराया है।

Binance ने अपनी जेब से की भरपाई!

बाईनेंस ने 31 अक्टूबर को जारी अपने दूसरे रिकवरी अपडेट में बताया कि उसने हैकिंग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए $634 करोड़ से अधिक की कंपनी पूंजी अलग रखी है। इसमें कंपनी का कॉरपोरेट ट्रेजरी, फ्यूचर्स इंश्योरेंस फंड (Futures Insurance Fund) और SAFU (सिक्योर एसेट फंड फॉर यूजर्स) शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक पहले चरण में लगभग 80% नुकसान की भरपाई की गई थी, जो अब बढ़कर 90% हो गई है। बाईनेंस के मुताबिक इस साइबर हमले का पूरा वित्तीय बोझ कंपनी खुद उठाएगी और निवेशकों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

कंपनी ने बिटकॉइन (Bitcoin), एथेरियम (Ethereum), USDT, बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana), USDC, एक्सआरपी (XRP) समेत 10 अहम क्रिप्टोकरेंसी के लिए 100% बैकिंग सुनिश्चित करने का दावा किया है। इसके अलावा बाईनेंस का कहना है कि जब तक सभी टोकन के लिए कवरेज 100% तक नहीं पहुंच जाता, तब तक वह मार्केट और ओवर-द-काउंटर (OTC) चैनलों के जरिए बाकी टोकन एसेट्स की खरीदारी जारी रखेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें