फेस्टिव सीजन से पहले 10 नए विमान लीज पर लेने की तैयारी में लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट

लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट डोमेस्टिक सिविल एविएशन सेक्टर में बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने एयरलाइन के एक्सपैंशन प्लान के बारे में बताया कि स्पाइसजेट 10 नए विमान लीज पर लेगी। कंपनी का एक्सपैंशन प्लान ऐसे वक्त में देखने को मिल रहा है, जब डोमेस्टिक पैसेंजर ट्रैफिक के मामले में नया रिकॉर्ड बना रहा है और सिविल एविएशन सेक्टर में काफी तेजी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 5:50 PM
SpiceJet को पूरा भरोसा है कि इस संकट का कोई न कोई समाधान निकल जाएगा।

SpiceJet: लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट डोमेस्टिक सिविल एविएशन सेक्टर में बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने एयरलाइन के एक्सपैंशन प्लान के बारे में बताया कि स्पाइसजेट 10 नए विमान लीज पर लेगी। कंपनी का एक्सपैंशन प्लान ऐसे वक्त में देखने को मिल रहा है, जब डोमेस्टिक पैसेंजर ट्रैफिक के मामले में नया रिकॉर्ड बना रहा है और सिविल एविएशन सेक्टर में काफी तेजी देखने को मिल रही है।

एक्सपैंशन प्लान

सूत्रों के मुताबिक, स्पाइसजेट अब 10 बोइंग 737 विमान लीज पर लेकर इन विमानों को 60 पॉपुलर ठिकानों पर तैनात करेगी। स्पाइसजेट के एक एग्जिक्यूटिव ने मनीकंट्रोल को बताया, 'इस एक्सपैंशन का मकसद आगामी पीक ट्रैवल सीजन का फायदा उठाना है। क्षमता में बढ़ोतरी से एयरलाइन को छुट्टियों और फेस्टिव सीजन के दौरान मांग में होने वाली बढ़ोतरी को पूरा करने में मदद मिलेगी।'

एयरलाइन मुंबई, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में इनवेस्टर रोडशो कर रही है, ताकि वह आगामी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIPs) में निवशकों की दिलचस्पी जगा सके। एयरलाइन QIP के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। एयरलाइन ने स्टेक सेल के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities), जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financials) और डीएएम कैपिटल्स (DAM Capitals) को मर्चेंट बैंकर बनाया है।


इस एयरलाइन ने मार्च में समर शेड्यूल के दौरान क्षमता बढ़ाने के सिलसिले में डील की थी। एयरलाइन सर्विस के लिए समर शेड्यूल 31 मार्च से 26 मार्च के बीच होता है। एयरलाइन कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने बताया, 'नए प्लेन मार्च में हुए लीज एग्रीमेंट का हिस्सा नहीं हैं। इन विमानों के लिए वेट लीज के आधार पर समझौता हुआ था और इनमें से कुछ वापस भी किए जा चुके हैं।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।