ShareChat के बाद अब Dunzo ने भी किया छंटनी का ऐलान, इतने फीसदी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Dunzo ने अपने वर्कफोर्स में लगभग 3 फीसदी हिस्से की कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि डंजो को Google का सपोर्ट भी है। डंजो के कोफाउंडर और सीईओ कबीर बिस्वास ने इस बारे में बयान दिया कि पिछले हफ्ते हमें अपनी टीम के 6 फीसदी हिस्से को कम करना होगा

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 5:19 PM
Dunzo ने अपने वर्कफोर्स में लगभग 3 फीसदी हिस्से की कटौती का ऐलान किया है

अमेजन, वोडाफोन, शेयरचैट (ShareChat)  के बाद अब एक और कंपनी ने भी अपने यहां से कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। ऑनलाइन सामान की डिलिवरी करने वाली फर्म Dunzo ने अपने वर्कफोर्स में लगभग 3 फीसदी हिस्से की कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि डंजो को Google का सपोर्ट भी है। डंजो के कोफाउंडर और सीईओ कबीर बिस्वास ने इस बारे में बयान दिया कि पिछले हफ्ते हमें अपनी टीम के 6 फीसदी हिस्से को कम करना होगा।

क्या कहा Dunzo के सीईओ ने

डंजो के सीईओ कबीर बिस्वास ने कहा कि जब हम 10 से 100 के लेवल पर जा रहे हैं तो हमें फिर से हमें बिजनस प्रोसेस के बारे में फिर से सोचना होगा। इस तरह के फैसले लेना हमेशा से कठिन होता है। लिंकडिन पर मौजूद कंपनी की जानकारी के मुताबिक डंजो में लगभग 3 हजार कर्मचारी काम करते हैं। यानी इस हिसाब से कंपनी से 90 कर्मचारियों को निकाले जाने की प्लानिंग है। हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि अभी कितने कर्मचारियों को निकाला जाना है।


पिछले साल डंजो ने जुटाई थी 240 मिलियन डॉलर की फंडिंग

कबीर बिस्वास ने इस बारे में कहा कि संख्या जो भी हो लेकिन ये वे लोग हैं जिन्होंने डंजो के साथ अपना करियर बनाना चुना हालांकि यह काफी दुखद है कि प्रतिभाशाली कर्मचारियों को हमें छोड़ना पड़ रहा है। इस दौरान हम उकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। डंजो ने आखिरी बार जनवरी 2022 में 800 मिलियन डॉलर की प्रीमनी वैल्युएशन पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के नेतृत्व में एक फंडिंग राउंड में 240 मिलियन डॉलर जुटाए थे। इस राउंड में लाइटबॉक्स और लाइटरॉक जैसे निवेशकों ने भी भाग लिया था।

ShareChat की पेरेंट कंपनी ने एक झटके में 600 कर्मचारियों को निकाला, 6 महीने पहले ही कंपनी ने जुटाए थे 25.5 करोड़ डॉलर

बंपर घाटे में चल रही है कंपनी

वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी ने काफी बंपर घाटा दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2022 में का घाटा 229 करोड़ रुपये से बढ़ कर 464 करोड़ रुपये का हो गया था। वहीं 2021 में यह घाटा 25.1 करोड़ से बढ़कर 54.3 करोड़ रुपये हो गया था। डंजो ने साल 2023 की शुरुआत में ही एक पब्लिक लिस्टिंग की प्लानिंग बनाई थी। हालांकि कंपनी ने इसे अपना क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए कुछ समय तक टाल दिया है। बिस्वास ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम दो या तीन सालों में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

भारतीय स्टार्टअप कर रहे हैं बड़े पैमाने पर छंटनी

पिछले कई महीनों में, 17,000 से अधिक लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है क्योंकि भारतीय स्टार्टअप लाभदायक बनने के लिए अपने कार्यबल को कम कर रहे हैं। डंजो के अलावा गूगल समर्थित प्लेटफॉर्म शेयरचैट की पैरेंट कंपनी मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड ने भी बाहरी कारकों का हवाला देते हुए 20 फीसदी कर्मचारियों को निकाले जाने का ऐलान किया है। इसके अलावा क्लाउट किचन जो कि बेहरोज बिरियानी, ओवन स्टोरी और फासोस जैसे ब्राडों की पैरेंट कंपनी है उसने भी कर्मचारियों को निकाले जाने का ऐलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।